-बिष्टुपुर थाना एरिया स्थित धतकीडीह की महिला ने लगाया आरोप

-दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई कंप्लेन

JAMSHEDPUR (14 March)

बिष्टुपुर थाना एरिया स्थित धतकीडीह में महिला के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने बिष्टुपुर थाना में कंप्लेन दर्ज कराई है। दूसरी ओर आरोपी पक्ष की ओर से भी कंप्लेन दर्ज कराई गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि फ्राइडे की मार्निग व नहाने जा रही थी। इस बीच आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके घर के लोग मौके पर पहुंचे तब उसकी इज्जत बची। इस मामले में इन्दल सोनकर, प्रेमनाथ सोनकर और रासमनी देवी को आरोपी बनाया है।

मारपीट कर चेन छिनने का आरोप

दूसरी ओर इन्दल सोनकर ने मीरा, अक्षय पांडेय, केशव और राहुल के खिलाफ मारपीट कर सोने का चेन छीनने का आरोप लगाते हुए बिष्टुपुर थाना में कंप्लेन दर्ज कराई है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि फ्राइडे की सुबह आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट के साथ ही घर पर पथराव भी किया। इस दौरान उन्होंने उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली।