-बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की कोशिश का कर रहे थे विरोध

JAMSHEDPUR: सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारुती नंदन पांडेय की गिरफ्तारी प्रक्रिया के विरोध में बिष्टुपुर थाने में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मांग की, कि पुलिस को एकतरफा कार्रवाई करने के बजाए दोनों पक्षों की सुनवाई कर मामले की निष्पक्ष जांच करे। उधर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ पुलिस जरूर कर्रवाई करेगी।

यह है मामला

दिसंबर में बिष्टुपुर भाजपा मंडल के सक्रिय सदस्य मारुति नंदन पांडेय के साथ उन्हीं के घर के सामने रहनेवाले सोनू शर्मा नाम के युवक के साथ मार-पीट हुई थी। इसमें उनके नाक की हड़्डी टूट गई थी। इसका इलाज एमजीएम हॉस्पिटल में हुआ था। बाद में सोनू शर्मा ने मारुति नंदन पांडेय के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें मारुति नंदन को आरोपी बताया गया था। इसके बाद बिष्टुपुर थाना की पुलिस मारुति नंदन की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही थी।

फिल्म 'बंदिनी' दिखाई गई

कला मंदिर की ओर से एएन सिंह मेमोरियल फिल्म प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को निर्देशक बिमल राय की फिल्म 'बंदिनी' दिखाई गई। रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में शाम छह बजे से प्रदर्शित फिल्म का लोगों ने आनंद उठाया। अशोक कुमार, नूतन व धर्मेद्र की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म प्रेम त्रिकोण की कहानी पर आधारित है। ज्ञात हो कि अरुण नारायण सिंह टाटा स्टील के डिप्टी एमडी थे। उनका सेल्यूलायड चैप्टर व कला मंदिर से भी गहरा जुड़ाव था। प्रोग्राम की कड़ी में मंगलवार को शाम छह बजे से निर्देशक ऋत्विक घटक की फिल्म 'सुवर्णरेखा' दिखाई जाएगी। इससे पूर्व क्भ् जनवरी को निर्देशक अबरार अल्वी की फिल्म 'साहिब बीवी और गुलाम' और क्म् जनवरी दिखाई गई थी।