-बीजेपी गोलमुरी मंडल की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

JAMSHEDPUR: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गोलमुरी मंडल की ओर से शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ख्ख्ख् यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया। अध्यक्षता मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा ने की। मौके पर जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर केबल वेलफेयर क्लब में अटल बिहारी के जन्मदिन पर क्0 पाउंड का केक काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर के माध्यम से भाजपाईयों ने उनके प्रति अपनी गहरी आस्था व सम्मान प्रकट की है। इससे उन्हें एक पार्टी विशेष के बंधन में न बांधकर मानवता के अटूट बंधन में बांधने का प्रयास किया गया। उन्होंने क्रिसमस और अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर शहरवासियों को बधाई भी दी। गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बीते वषरें से लगातार गोलमुरी मंडल इस दिशा में प्रयासरत है की अपने जनप्रिय नेता को उनके जन्मदिन पर सर्वोच्च सम्मान व स्नेह प्रदान किया जाए।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, अप्पा राव, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, बोलटु सरकार, संजीव सिंह, गुंजन यादव, बलवंत सिंह, बारीडीह अध्यक्ष रूबी झा, टेल्को अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, बर्मामाइंस अध्यक्ष दीपक झा, सीतारामडेरा अध्यक्ष रमेश नाग, बिरसानगर अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, घोड़ाबांधा अध्यक्ष जितेंद्र राय, हरेराम यादव, अमरजीत सिंह राजा, अजय सिंह, खेम लाल चौधरी, बलबीर सिंह बबलू, शिव शंकर सिंह, अनिल ठाकुर, भरत बेहरा, अंकित आनंद, अशोक सामंता, जसवंत सिंह, बलबीर सिंह बबलू, मोहम्मद इकबाल, राजेश सिंह बम, समेत अन्य उपस्थिति थे।