-28 दिसंबर को पूरा हो रहा है रघुवर सरकार का एक साल

JAMSHEDPUR: झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा होने की खुशी में महानगर भाजपा सोमवार को लड्डू बांटेगी। साकची स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने बताया कि साकची गोलचक्कर पर शाम चार बजे भाजपा कार्यकर्ता ना केवल फ्म्भ् किलो लड्डू बांटेंगे, बल्कि शहरवासियों के बीच नि:शुल्क चाय भी पिलाई जाएगी। इससे पूर्व नंदजी प्रसाद ने कहा कि राज्य स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम का शुरू होना बड़ी उपलब्धि है, वहीं सभी कालेजों-विश्वविद्यालयों में दो पाली की पढ़ाई शुरू करने से राज्य के चार लाख से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे। इस सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए ना केवल एंटी करप्शन ब्यूरो का गठन किया, बल्कि एक साल में म्भ् सरकारी अधिकारी-कर्मचारी जेल जा चुके हैं। राज्य में खेल विश्वविद्यालय व स्पोर्ट्स एकेडमी का गठन किया, वहीं हजारीबाग में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना से झारखंड समेत उत्तर-पूर्व राज्यों को भी लाभ होगा। सरकार ने जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया, जिसमें कई समस्याओं का त्वरित निष्पादन भी हुआ। इन सबके अलावा इस सरकार ने शहर के विकास में भी कई काम किए, जिसके तहत रांची व जमशेदपुर का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, वहीं राज्य के प्रमुख शहरों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर अनिल मोदी, मुकुल मिश्रा, राम सिंह मुंडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोलमुरी चौक पर बंटेगा भ्00 किलो लड्डू

रघुवर दास सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा गोलमुरी चौक पर भ्00 किलो लड्डू का वितरण करेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता निदेश कुमार ने बताया कि लड्डू के साथ ही गोलगप्पा, पान व कॉफी का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत जोरदार आतिशबाजी के साथ होगी।