-अमोनिया स्क्रबर की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

-घटनास्थल को आइसोलेट कर कंपनी ने बैठाई आंतरिक जांच कमेटी

-घायलों में दो टाटा स्टील के कर्मचारी, 17 ठेका मजदूर

-तीन आंशिक जख्मी, पांच को फ्रैक्चर व 11 हुए जख्मी

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार की सुबह करीब क्0.फ्0 बजे हुए हादसे में क्9 कर्मचारी झुलस गए। सभी को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। हादसा कोक प्लांट के अमोनिया स्क्रबर में सुबह उस समय हुआ जब कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे। हादसे को गंभीरता से लेते हुए टाटा स्टील मैनेजमेंट ने घटनास्थल को आइसलैटड (अलग) कर जांच बैठा दी है। उधर, चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज ने भी कमेटी गठित कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जख्मी मजदूरों में से दो टाटा स्टील के कर्मचारी हैं, जबकि बाकी ठेका कंपनी एसजीबी के मजदूर हैं।

हो रही थी रिपेयरिंग

जानकारी के मुताबिक सोमवार को कोक प्लांट में कोक ओवन गैस के ब्भ् मीटर ऊंचे अमोनिया स्क्रबर टैंक की रिपेयरिंग की जा रही थी। इससे पहले टैंक को खाली कर दिया गया था, लेकिन कुछ गैस इसमें वापस आ गई। प्रेशर बढ़ने से इसमें ब्लास्ट हुआ और टैंक का ढक्कन दूर जा गिरा तथा टैंक के मलवे चारों ओर बिखर गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। टैंक पर चढ़े मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल क्म् मजदूरों का इलाज टीएमएच में चल रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल मजदूरों को प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद छुट्टी दे दी गई।

बिखर गए मलवे

कंपनी के कर्मचारी ने बात करने पर बताया कि घटना से पहले प्लांट के अंदर ही एआईसी की सेफ्टी डिफेंस की मीटिंग चल रही थी। इस दौरान जोर से कंपन शुरू हो गया। इस पर सेफ्टी ट्रेनिंग में शामिल मजदूर बाहर निकल आए। थोड़ी ही देर बाद तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के कारण टैंक के मलवे चारों ओर बिखर गए।

हादसे में क्ख् मजदूर जख्मी हुए हैं। इनमें से दो टाटा स्टील के कर्मचारी हैं। ब्लास्ट का कारण जानने के लिए घटनास्थल को पृथक कर कंपनी ने आंतरिक विभागीय जांच बैठा दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह पता चल पाएगी। फिलहाल घायलों की जान को कोई खतरा नहीं है। सभी का बेहतर इलाज हो रहा है।

-अमरेश सिन्हा, हेड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट, टाटा स्टील।

टाटा स्टील के कोक प्लांट में अमोनिया स्क्रबर में हुए ब्लास्ट में क्9 लोग जख्मी हुए हैं। ब्लास्ट के बाद मची भगदड़ के कारण पांच कर्मचारियों को फ्रैक्चर हुआ है। घटना की जांच के लिए चीफ इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। यदि फैक्ट्री में सुरक्षा संबंधी लापरवाही सामने आती है तो कंपनी प्रबंधन के खिलफ कार्रवाई की जाएगी।

-रतन खेस, चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज, जमशेदपुर।

टीएमएच में भर्ती घायलों की सूची

क्। शशिकांत कुमार

ख्। राजेश कुमार

फ्। विकास कुमार वर्मा

ब्। सुनील प्रसाद

भ्। कौसर अली

म्। राजेश दास

7. रंजीत महतो

8. गालिब रजा

9. राशिद अख्तर

क्0. प्रमोद कुमार

क्क्। राजन कुमार

क्ख्। एसके पुष्टि

क्फ्। राजेश शर्मा

क्ब्। बिरेन्द्र सिंह

क्भ्। रवि कांत