JAMSHEDPUR:जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित तुलसी भवन में पंडित निरंजन लाल शर्मा एवं पंडित उमा शंकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन रविवार को राजस्थानी ब्राहमण संघ द्वारा किया गया था। उद्घाटन चीफ गेस्ट डीएसपी अनिमेश नैथानी तथा संस्था के मुख्य संरक्षक हरि नारायण पारिख ने किया। संस्था के गणेश डायमा ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष पंडित निरंजन लाल शर्मा एवं पंडित उमा शंकर की पुण्यतिथि के दिन बल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि इस साल चार सौ यूनिट बल्ड संग्रह हुआ। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा संग्रह किये गये बल्ड को जमशेदपुर बल्ड बैंक में जमा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, महासचिव बोधू राम शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन के नव निवाचित अध्यक्ष उमेश शाह, मुरली धर केडि़या, संयोजक लिप्पू, गणेश डायमा के अलावा संस्था के कार्यकारी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

क्भ्0 यूनिट हुआ कलेक्ट

जमशेदपुर : बिष्टुपुर परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें क्भ्0 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी स्मृति पर्व के उपलक्ष्य में लगाए गए इस शिविर का उद्घाटन आरक्षी उपाधीक्षक केएन मिश्रा ने किया। शिविर में जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी, आनंद बिहारी दुबे व एके श्रीवास्तव बतौर अतिथि शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन केसी मिश्र ने किया। शिविर आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष टीएन झा, सदाशिव झा, रंजीत मिश्र, योगेंद्र ठाकुर समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे। स्मृति पर्व क्म्-क्7 दिसंबर को मनाया जाएगा।