-ठेकाकर्मियों के समर्थन में प्लांट हेड का घर घेरने जा रहे थे कांग्रेसी

-जवानों के साथ हुई धक्का-मुक्की, पुलिस ने लिया हिरासत में

-14 दिन से आंदोलन कर रहे हैं सिविल मेंटेंनेंस विभाग के ठेकाकर्मी

JAMSHEDPUR: टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने सोमवार को टाटा मोटर्स गेट पर घंटों हंगामा किया। वहीं टाटा मोटर्स के प्लांट हेड का घर घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्लांट हेड एबी लाल के घर के पास दर्जनों पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मुस्तैद था प्रशासन

टाटा मोटर्स में सिविल मेंटेनेंस विभाग के ठेका कर्मियों पिछले क्ब् दिनों से आंदोलनरत है। ख्फ्0 ठेका कर्मचारी है जो आंदोलन में शामिल है। सिविल मेंटेनेंस का काम पहले टाटा मोटर्स खुद करवाती थी। पिछले वर्ष इस काम को जुस्को को सौंप दिया गया। जुस्को के आने के बाद से ही ठेकाकर्मी नाराज चल रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। विगत दिनों ठेकाकर्मियों के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजय खां व आनंद बिहारी दुबे ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड एबी लाल के घर को घेरने की घोषणा की थी। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

पुलिस के साथ नोकझोंक

सोमवार की सुबह सवा दस बजे कांग्रेसी टेल्को बरुआ कैंटीन के पास एकत्रित हुए और वहां से पैदल प्लांट हेड के घर के लिए कूच कर गए। कांग्रेसी ठेका मजदूरों के समर्थन में बैनर व तख्ती अपने हाथों में लिए हुए थे। प्रदर्शन में कांग्रेसियों के साथ ठेकाकर्मी भी शामिल थे। कांग्रेसी जैसे ही टाटा मोटर्स के प्लांट वन गेट के पास पहुंचे सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस जवानों के बीच नोकझोंक भी हुई। सभी आंदोलनकारियों को बस में बैठाकर वहां से थाना ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजय खां, आनंद बिहारी दुबे, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, परितोष सिंह, सूर्या राव, रीना घटक, गायत्री दास, अपर्णा गुहा समेत काफी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए।