JAMSHEDPUR: जमशेदपुर फेस्ट-ख्0क्भ् के चौथे चरण के दूसरे दिन रविवार को स्टील सिटी नगरी के लोगों ने गोवा और ब्राजील की तर्ज पर आयोजित किए गए जमशेदपुर कार्निवाल का आनंद लिया। इस दौरान जुबिली पार्क में झांकी निकाली गई। रविवार की शाम को प्रख्यात कथक कलाकार पंडित श्यामल महाराज अपने शिष्यों के साथ नृत्य का ऐसा समा बांधा कि पूरा गोपाल मैदान तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि स्टील इंडस्ट्रीज के बुरे दिनों में भी टाटा स्टील जमशेदपुर फेस्ट जैसे प्रोग्राम का आयोजन कर ना सिर्फ शहरवासियों का मनोंजन कर रही है, बल्कि सिटी के युवा कलाकारों को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दे रही है।

मनीफीट गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आयोजित कीर्तन दरबार के दूसरे दिन मनीफीट गुरुद्वारा के पास स्थित मैदान में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह पालकी साहिब को कीर्तन गायन कर मैदान स्थित पंडाल तक संगत ले गये। गम्हरिया वाले भाई मनमोहन सिंह ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। जालंधरवाले भाई अजीत सिंह जी व जालंधरवाले बुढ़नवाल जत्था ने ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला जिसके बाद स्त्री सत्संग सभा ने कीर्तन गायन किया। मनीफीट सिख नौजवान सभा व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संयुक्त रूप से श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर दो दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन किया था। इसकी समाप्ति रविवार की देर शाम हुई। रविवार को सुबह व शाम दोनों समय कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था। कीर्तन दरबार में आए संगत के बीच दोनों समय लंगर व चाय-नाश्ता का वितरण किया गया था। रविवार को कीर्तन दरबार में सीजीपीसी के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह व चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा व मनीफीट गुरुद्वारा कमेटी सहित मनीफीट की संगत का अहम सहयोग रहा।