-एमजीएम हॉस्पिटल में हुआ बच्चे का इलाज

-बिरसानगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

-भारती देवी ने पड़ोसी अनिल मुंडा पर लगाया पीटने का आरोप

JAMSHEDPUR : पेड़ से आम तोड़ने जैसे मामूली से बात के लिए एक किशोर को उसके पड़ोसी ने पेड़ से बांधकर इतनी पिटाई कर दी कि उसे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। इतना ही नहीं घटना के दूसरे दिन आरोपी ने उसके घर जाकर गाली-गलौज की और थाना नहीं जाने की धमकी दी। इस मामलों को लेकर किशोर कृष की मां भारती देवी ने पड़ोसी अनिल मुंडा के खिलाफ बच्चे के पेड़ से बांध कर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्या है मामला?

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक ख्8 मार्च को कृष पेड़ से आम तोड़ रहा था। तभी आरोपी अनिल मुंडा वहां पहुंचा और बच्चे की घसीटता हुआ अपनी बाड़ी ले गया और पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी बच्चे की मां भारती देवी को दी। मां दौड़ते हुए अनिल के पास पहुंची और अपने बेटे को उसके चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन ख्9 मार्च की रात क्क् बजे आरोपी कटारी लेकर घर में घुस गया और गाली-गलौज कर थाना नहीं जाने की धमकी दी। अनिल की पिटाई से कृष की स्थिति बिगड़ने पर उसका इलाज एमजीएम हॉस्पिटल में करवाया गया। इस मामले को लेकर किशोर की मां ने बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।