-अखिलेश और उपेंद्र सिंह की वार्ड का निरीक्षण

JAMSHEDPUR: एक-दूसरे के परस्पर विरोधी रहे अखिलेश सिंह और उपेंद्र सिंह घाघीडीह सेंट्रल जेल में अब आमने-सामने हैं। पूर्व से जेल में अखिलेश सिंह बंद है। वहीं, उपेंद्र सिंह को गुरुवार को जेल भेजा गया है। दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा होने की जानकारी पुलिस-प्रशासन को है। जेल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुक्रवार को सिटी एसपी चंदन झा और एसआरओ घाघीडीह सेंट्रल जेल पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने अखिलेश सिंह और उपेंद्र सिंह की वार्ड का निरीक्षण किया। अखिलेश सिंह पहले से घाघीडी जेल में बंद है, जबकि ख्00फ् के एक मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी होने के बाद उपेंद्र सिंह ने गुरुवार को आत्मसर्पण कर दिया था। इसके बाद उपेंद्र को भी घाघीडीह जेल भेज दिया गया।

स्थानांतरित किया जा सकता है

शुक्रवार को जेल की गतिविधि की जानकारी ली गई। जेल प्रशासन को दोनों की गतिविधि की निगरानी रखने को कहा गया है। उपेंद्र सिंह सेंट्रल जेल के गांधी वार्ड में है। ऑफिशियल्स के निरीक्षण के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों में किसी एक बंदी को जेल से स्थानांतरित किया जाएगा। उपेंद्र सिंह का करीबी अंजनी पांडेय को फरवरी में पुलिस ने जेल भेजा था। जेल निरीक्षण पर सिटी एसपी चंदन झा ने बताया पूर्व की घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

जेल में अखिलेश सिंह गिरोह को अंजनी पांडेय ने दी थी चुनौती

फरवरी में अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और दूसरे गैंग से जुड़े अंजनी पांडेय के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई थी। पत्थरबाजी भी हुई थी। उस दौरान कई आपराधिक मामलों के आरोपी और सजायाफता अखिलेश सिंह की वार्ड की ओर भी पत्थर फेंका गया था। इसके बाद उसके समर्थक उतर आये थे। अखिलेश सिंह की ओर इशारा कर अंजनी पांडेय गाली दे रहा था। जानकारी के बाद जेल प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया था।

जेल में प्रतिबंधित सामान भी मिलता रहा है

जेल में अक्सर पुलिस-प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर छापामारी की जाती है तलाशी अभियान चलाया जाता है पर जेल में उस दौरान खाली मोबाइल मिलता है या फिर मोबाइल का टूटा हुआ सिम। कभी कुछ बरामद नहीं होता। जबकि सूचना यह है कि जेल में हर दबंग बंदी के पास मोबाइल है और वे अपने सहयोगियों के संपर्क में रहते हैं। सूचना का आदान-प्रदान हाेता है।

अखिलेश सिंह को स्थानांतरित करने का आदेश

जेल में बंद अखिलेश सिंह को घाघीडीह सेंट्रल जेल से प्रदेश के दूसरे जेल में स्थानांतरित किए जाने का आदेश पूर्व में ही जेल प्रशासन को मिल चुका है, लेकिन अब तक मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई है। जेल में वर्चस्व को लेकर टकराव होने की आशंका जताई गई थी। कुछ महीने पहले स्पेशल ब्रांच ने घाघीडीह सेंट्रल जेल में वर्चस्व को लेकर अलग-अलग ग्रुप मे बंटे बंदियों के बीच टकराव होने की आशंका जताई गई थी। बताया गया था कि जेल में दबंग बंदियों के रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है.जेल में वर्चस्व को लेकर ख्009 में परमजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अखिलेश सिंह और उसके गिरोह पर लगा था।