JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घर पहुंचे तो राजनीतिक गलियारे में कयासबाजी शुरू हो गई। अवसर था कालीपूजा का। मुंडा प्रतिवर्ष घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर विधि-विधान से काली पूजा करते हैं। पूजा के बाद महाप्रसाद ग्रहण करने को पूरे सूबे से हजारों लोग पहुंचते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अर्जुन मुंडा के घर गए। अर्जुन मुंडा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान रघुवर दास ने काली पूजा प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग ग्रहण किया। प्रसाद खाने के बाद दोनों पंडाल पहुंचे जहां करीब क्भ् मिनट तक एक दूसरे से बात करते रहे। बात करते हुए जब कुछ समय बीत गया, तब अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री के लिए चाय मंगवायी। दोनों नेता एक दूसरे के साथ चाय की चुस्कियों के साथ गुफ्तगू करते रहे। जब इस संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति व संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार, विधायक लक्षमण टुडू, विधायक साधु चरण महतो, सांसद बीडी राम, सांसद विद्युत वरण महतो आदि उपस्थित थे।