ष्ट॥न्यक्त्रन्ष्ठ॥न्क्त्रक्कक्त्र: पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा नक्सलियों को चुनौती देते हुए कहा कि सरेंडर करो वरना मारे जाओगे। उन्होंने नक्सली कान्हू मुण्डा एवं उनके साथियों के पूर्वी सिंहभूम में प्रशासन के सामने सरेंडर करने का जिक्र करते हुए बंदूक छोड़ विकास की राह चुनने की सलाह दी। कहा कुछ लोग युवकों को बंदूक थमाकर व्यवस्था बदलने की बात करते हैं। अगर व्यवस्था ही बदलनी है, तो रघुवर के साथ आकर विकास की राह पकड़ व्यवस्था बदलें। यहां के युवकों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे लोगों से कहा कि समय रहते सरेंडर कर दो, वरना मारे जाओगे।

घोषणाओं की बारिश

सीएम ने अगले वित्तीय वर्ष में एक हजार करोड़ रुपए की लागत से 256 किमी सड़क बनवाने का एलान किया। साथ ही डिस्ट्रिक माइ¨नग फंड में मिले 202 करोड़ रुपए की पूरी राशि जिले में पेयजल सुविधाओं की बेहतरी में खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पेयजल की 19 योजनाएं अप्रैल से शुरू कर दी जाएंगी। चाईबासा में 15 करोड़ की लागत से शहरी पेयजल आपूर्ति योजना क्रियान्वित की जा रही है। जगन्नाथपुर में 6.1 करोड़ की लागत से, हाटगम्हरिया में 3 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सारंडा एक्शन प्लान के तहत चिरिया के सात पंचायतों में 3.7 करोड़ की लागत से पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। गुदड़ी व बंदगांव जैसे उग्रवाद प्रभावित इलाकों में 20 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।

चाक-चौबंद थी सुरक्षा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोनुवा में सुरक्षा व्यवस्था टाइट रही। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। यहीं नहीं पंडाल के बीच बैठे लोगों के आसपास में भी पुलिस के जवान मौजूद थे। कुछ जवान वर्दी में तो कुछ सादे लिबास में थे। करीब 20 महिला और उतने ही पुरूष जवान भी सादे लिबास में थे। बताया जाता है कि खरसावां की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने यह व्यवस्था की थी। किसी भी तरह की चूक या किसी के द्वारा विरोध की नौबत नहीं आए इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग रहा। सोनुवा स्टेडियम में बनाये गये कार्यक्रम स्थल में भी कई श्रेणी के गेट बनाए गए थे। मंच और आम लोगों के बैठने के स्थान में काफी दूरी रखी गई थी। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया जा रहा था। चक्रधरपुर से लेकर गोइलकेरा तक सड़क के किनारे जवानों को तैनात किया गया था। सुरक्षा की कमान डीआइजी प्रभात कुमार, एसपी अनीश गुप्ता और चक्रधरपुर के एएसपी अमन कुमार ने संभाल रखा था।

इनकी रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, विधायक जोबा माझी, जिप अध्यक्ष लालमुनी पुरती, कोल्हान डीआइजी प्रभात कुमार, डीसी डा। शांतनु कुमार अग्रहरि, एसपी अनीश गुप्ता, एडीसी जयकिशोर प्रसाद, डीएसई नीलम आइलीन टोप्पो, डीइओ प्रदीप कुमार चौबे, डीपीओ जेजीबी तिर्की, चक्रधरपुर एसडीओ दिव्यांशु झा, एएसपी अमन कुमार, बीडीओ प्रवेश साव, गुदड़ी बीडीओ प्रणव अंबष्ठ, डीआरडीए के निदेशक अमित कुमार, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरूचरण नायक, जिप सदस्य रतनलाल महतो, सुहागी मुर्मू, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र नंदी, सोनुवा प्रखंड प्रमुख काजल माझी, उप प्रमुख सुंदरलाल महतो, गुदड़ी प्रमुख सोमा रूगु, बिरसा मुंडा, भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, इंदू कमार डागा, बसंत प्रधान, राजेश प्रधान समेत सभी विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।