-बयान कलमबंद, खुद को बताया निर्दोष

-विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला

JAMSHEDPUR: विधानसभा चुनाव-ख्009 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास, रामफल मिश्रा व चन्द्रशेखर मिश्रा फ्क्फ् सीआरपीसी के तहत सीजेएम ए कुमार की अदालत में हाजिर हुए और अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अदालत के सवालों का जवाब देते हुए खुद को निर्दोष बताया। अदालत में मुख्यमंत्री के पक्ष से अधिवक्ता नन्द किशोर मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ला एवं अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। मामले में पांच गवाहों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।

यह है मामला

साल ख्009 के विधानसभा चुनाव में सहकारिता पदाधिकारी टी केरकेट्टा ने आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सह वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास, रामफल मिश्रा व चन्द्रशेखर मिश्रा के खिलाफ साकची थाना में ख्0 नवंबर ख्009 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि काशीडीह चौक स्थित रामफल मिश्रा के कोयला टाल के समीप बिना इजाजत के भाजपा का चुनाव कार्यालय खोला गया, जिसमें झंडा बैनर लगाया गया था।

मुस्तैद थे जवान

मुख्यमंत्री रघुवर दास की पेशी को लेकर कोर्ट की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उनके पहुंचने से पहले ही कर दी गई थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही उनकों समर्थक कोर्ट पहुंच गए थे। सुबह करीब क्क्.ब्भ् बजे मुख्यमंत्री का काफिला कोर्ट परिसर में पहुंचा। कोर्ट हाजत से पैदल ही मुख्यमंत्री कोर्ट की ओर बढ़े और उनके पीछे समर्थक थे। सीजेएम की अदालत में मुख्यमंत्री करीब क्0 मिनट रहे और करीब क्क्.भ्भ् बजे निकल गए। इस दौरान भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, गुरदेव सिंह राजा, ध्रुव मौजूद रहे।