JAMSHEDPUR: केवल ब्यूरोक्रेसी के बल पर राज्य का विकास नहीं हो सकता। इसके लिए हर जिम्मेवार व्यक्ति व जनता को अपनी भूमिका निभानी होगी। यह कहना है मुख्यमंत्री रघुवर दास का। वे शनिवार को ओल्ड सीतारामडेरा स्थित उरांव ब्वॉयज क्लब में आयोजित सीतारामडेरा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे। सीएम ने अपने ब्भ् मिनट के भाषण में कहा कि जब आजादी के 70 वर्ष होने के बावजूद लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। राज्य में म्8 लाख घर हैं, जिसमें फ्8 लाख घरों में ही बिजली पहुंच सकी है। राज्य सरकार ने निश्चय किया है कि ख्0क्8 में फ्0 लाख घरों में बिजली पहुंचाएगी, चाहे वह गांव जंगल में हो या पहाड़ पर।

पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं, इससे दूर करने के लिए सरकार ने चार साल का रोड मैप बनाया है, जिसके तहत हर घर में पाइप लाइन से जलापूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सड़क का होना आवश्यक है। इसके लिए सरकार ने इस वित्तिय वर्ष में फ्000 किमी सड़क बनाने का निश्चय किया है, जबकि अगले तीन साल में क्म्फ्00 किमी सड़के बनाने का निश्चय किया है।

म् लाख मुफ्त गैस कनेक्शन

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित व जंगल को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ् वर्ष में भ् करोड़ बहनों को नि:शुल्क एलपीजी गैस देंगे। जबकि राज्य सरकार ब्00 करोड़ खर्च कर तीन वर्ष में म् लाख महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसकी शुरुआत खूंटी से एक नवंबर को करेगी। इसके साथ ही मार्च ख्0क्7 तक ख् लाख ख्म् हजार बहनों को गैस का कनेक्शन देने का काम करेगी।

ख्0क्7 गरीब कल्याण वर्ष

ख्0क्7 का वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ख्0क्7 को पंडित दिन दयाल उपाध्याय के नाम पर गरीब कल्याण वर्ष मनाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख्0क्ब् से ही प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक फ्क् अक्टूबर को आपसी एकता बनाने के लिए रन फॉर यूनिटी के तहत जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से राष्ट्रीय एकता व सद्भावना रैली निकाली जाएगी। जिसमें राज्य के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल होंगे।

सलगाझुरी-सोनारी तक टाटा का पानी

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए टाटा स्टील से समझौता हो चुका है। इसे क्भ् दिनों के अंदर कैबिनेट में पास कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के तहत पूरे क्षेत्र में सलगाझुरी से रामनगर, सोनारी, बाबूडीह आदि क्षेत्रों में जुस्को का पानी मिलने लगेगा।