ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न् : राज्य सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी देने का अभियान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में कोल्हान के 1405 बेरोजगारों का चयन किया गया है। इन्हें मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 जुलाई को चाईबासा में नियुक्ति पत्र देंगे। उस दिन विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य भर में बेरोजगारों को नौकरी देने के अभियान की मुख्यमंत्री औपचारिक शुरुआत भी करेंगे। झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी और पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में दो दिवसीय स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में किया गया था। इसमें पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला के करीब 2300 कुशल और अकुशल बेरोजगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद ग्रुप डिसकशन और साक्षात्कार के बाद 1405 बेरोजगारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन सभी को चेन्नई और डेनमार्क की दो कंपनियों में नौकरी दी जाएगी। चुने गए सभी बेरोजगारों को 15 जुलाई 2018 को सीएम रघुवर दास नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

हैलीपैड स्थल का किया निरीक्षण

15 जुलाई को मुख्यमंत्री रघुवर दास चाईबासा आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने टाटा कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य रुप से सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर। रोनिटा, प्रशिक्षु आईएएस नितीश सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोय, जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी खुसेन्द्र सोन केसरी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार, मुफसिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।