-बर्मामाइंस स्थित नामदी रोड का है मामला

-पुलिस कर रही है जांच

JAMSHEDPUR: बर्मामाइंस स्थित नामदी रोड निवासी ललित शर्मा की पत्नी बेबी देवी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए बंधक बनाकर पीटा। साथ ही उससे मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। ताकि वह इसकी शिकायत मायके वालों से नहीं कर सके। शुक्रवार को बेबी के पिता, चाचा और बहन उसके घर पहुंचे थे। तभी बेबी पलंग पर सोयी हुई थी। उसकी पैर फूला हुआ था। इसे देखकर बहन ने कारण पूछा तो बेबी ने आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलंग से बांधकर की पिटाई

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस भी पहुंची। मारपीट में बेबी के चाचा इंद्रदेव राय, सास निभा देवी, बर्मामाइंस थाना के ड्राइवर बासकी दुबे और महिला सिपाही रेपती माझी जख्मी हुए। घायलों को एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बेबी के चाचा इंद्रदेव राय ने कहा कि वे बेबी के घर गए थे। इस दौरान हकीकत सामने आई। बेबी ने अपने सास पर आरोप लगाया कि उससे दहेज के रूप में सोने का चेन मांगा जा रहा है और बच्चा गिराने का दबाव डाला जा रहा है। इसका विरोध करने पर उसे रविवार को पलंग में बांध कर बेलना से उसके सास, देवर और पति ने पीटा। बेबी दो माह की गर्भवती है। उसकी शादी वर्ष ख्0क्ब् में हुई थी।

पुलिसकर्मी भी हुए घायल

बर्मामाइंस थाना के ड्राइवर बासकी दुबे ने बताया कि वह पेट्रोलिंग में गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। बीच-बचाव करने की कोशिश में सिर में चोट आ गई। वहीं, महिला सिपाही रेपती को हाथ में चोट आई है। दोनों का इलाज एमजीएम हॉस्पिटल में कराया गया।

सास ने लगाया आरोप, घर में घुसकर किया हमला

बेबी की सास निभा देवी को भी चेहरे पर चोट आई है। वह भी इलाज कराने एमजीएम हॉस्पिटल पहुंची थी। उसने बताया कि अचानक ब्0-भ्0 की लोगों घर में घुसकर हमला कर दिया। बेबी के पति ललित चाकुलिया प्रखंड में एग्रीकल्चर विभाग में कार्यरत है। ललित ने आरोप लगाया कि वह विकलांग है। इस वजह से उसकी पत्नी अक्सर घर में विवाद करती है।