-शहर में नहीं थम रहा हत्या का सिलसिला

-हर सातवें दिन एक महिला होती है रेप की शिकार

-एक दिन में चार चोरियां और छिनतई की घटनाएं

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: सिटी में कानून व्यवस्था एक बार फिर से चरमराने लगी है। क्राम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इस साल सिर्फ जून की बात करें, तो एक दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। हालांकि, कुछ घटनाओं में पुलिस ने अपराधियों को आइडेंटिफाई कर लिया है, कुछ पकड़े भी गए हैं। लेकिन क्रिमिनल्स का मनोबल बढ़े हुआ है। सवाल यह है कि क्या जमशदपुर पुलिस सो रही है?

बढ़ गया है क्राइम का ग्राफ

सिटी में हर तीसरे दिन एकमर्डर होता है। हर सातवें दिन एक युवती या महिला रेप की शिकार होती है। हर दिन चार घरों में चोरियां होती है। महीने में तीन बार डकैती होती है। जमशेदपुर पुलिस की वेबसाइट की से मिली जानकारी के अनुसार साल ख्0क्फ् में क्क्9 मर्डर, क्क् डकैती, 8म् किडनैपिंग और 8भ् रेप जैसी घटनाएं हुई। साल ख्0क्ब् (अकूटबर तक) के आंकड़े बताते हैं कि 9भ् मर्डर, क्क् डकैती, फ्8 रॉबरी, 7ख् किडनैपिंग, ब्8 रेप की घटनाएं हुई।

इस साल हुई क्राइम की घटनाएं

रेलवे ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी

8 जून -बर्मामाइंस इलाके में रेलवे ठेकेदार विजय पांडेय (भ्ख्)की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार को रात के क्क् बजे के आसपास की है। रात को विजय पांडेय रेलवे स्टेशन से लक्ष्मीनगर स्थित घर वापस लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानाकरी के अनुसार अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी। पेट, दाएं कंधे, पीठ और सिर में गोली मारी गई थी। बर्मामाइंस थाना प्रभारी ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

पत्थर से कूच कर की गई हत्या

8 जून-सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कवाली पट्टी भुइयांडीह निवासी रवींद्र यादव (ख्8) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार से लापता था। 8 जून को सड़ी गली अवस्था में उसका शव घर से करीब भ्0 मीटर दूर एक भुइयांडीह नाले में पड़ा मिला था। सोमवार को दोपहर क्ख् बजे के आसपास शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद इलाके में सनसनी व्याप्त है।

खरकई नदी में मिली लाश

8 जून-मेरीन ड्राइव स्थित आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास खरकई नदी में सोमवार को एक शव बरामद हुआ। शव की पहचान आदित्यपुर निवासी संजय कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस को अनुमान है कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नजर से शव को नदी में फेंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बिल्डर के मुंशी पर फायरिंग

भ् जून-बिरसानगर जोन क् के बिल्डर नीरज सिंह के मुंशी अमित यादव को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। गोली उनके बाल को छूते हुए निकल गयी। तड़ीपार रूनू यादव पर गोली चलाने का आरोप है। घटना का कारण रंगदारी और बिजनेस कंपीटिशन बताया जा रहा है। सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थी। घटना स्थल से पुलिस ने खोखा बरामद ि1कया था।

प्रेम प्रसंग में चली गोली, युवती घायल

फ् जून-प्रेम प्रसंग मामले में दोस्त ने युवती सुजाता साहू को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मानगो थाना क्षेत्र के बादशाह मैदान के पास हुई। युवती बागबेड़ा के गढ़ाबासा की रहने वाली है और मानगो स्थित एजिस कॉल सेंटर की कर्मचारी है। युवक प्रदीप सिंह पर गोली मारने का आरोप है। फिलहाल युवक फरार है। गोली युवती के बाएं हाथ को छेदते हुए पार हो गई थी। फिलहाल सुजाता का इलाज टीएमएम में चल रहा है।

बाइक धक्के से विवाद में ली जान

क् जून-रात में सोनारी थाना क्षेत्र के झाबरी बस्ती में बाइक धक्के में हुए विवाद को लेकर सोनू सरदार पर हमला कर दिया। तीन जून को इलाज के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में सोनू की मौत हो गई। इस हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में हत्यारोपी सभी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

क् जून-पोटका प्रखंड क्षेत्र के खडगू गांव में देर रात तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। निमाई हांसदा (भ्ख्) उसकी पत्नी देल्हो हांसदा (ब्भ्) और निमाई की मां सोनिया हांसदा को तेज धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जबकि इसी घटना में घर में मौजूद माखन हांसदा को आंख में मिर्च पाउडर छिड़कर उलटा लटका दिया। इसके बाद अपराधियों के सामने रखे पुआल के ढेर में आग लगा दी। एक साइकिल और बाइक को भी जलाकर स्वाहा कर दिया। गांव में अब तक दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में ग्रामीण कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे डायन-बिसाही के मामलों से जोड़कर देख रही है। घटना के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

पेट में भुजाली घोपकर हत्या

ख्8 मई-सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर निवासी सिकंदर दास की भुजाली से हमला कर हत्याकर दी गई। अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने सभी छह नामजद अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन कारोबारी पर पेट्रोल बम से हमला

क्8 मई-सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी रमनी गोप पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह ऐन वक्त पर झुक गए और गोली उनके कंधे से पार कर गया। इसके बाद अपराधियों ने उनपर बोतल बम से हमला किया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

लखी किन्नर की हत्य

फ्क् अप्रैल-बोड़ाम थाने की पुलिस द्वारा बुधवार को डिमना लेक क्षेत्र अलकतरा फैक्टरी से कुछ ही दूरी पर गढ्डे से बरामद किए गए शव की पहचान सीतारामडेरा थाना के भालूबासा हरिजन बस्ती के कृष्णा कर मुखी उर्फ लखी किन्नर के रूप में की गई। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की हत्या की गई थी। पेट, छाती और शरीर के अन्य अंग में चाकू के जख्म के निशान मिले थे। लाश की पहचान होने पर काफी संख्या में किन्नर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।

क्षत-विक्षत मिली युवती की लाश

ख्9 अप्रैल-एमजीएम और बोड़ाम थाने की सीमा क्षेत्र पर डिमना लेक अलकतरा फैक्टरी से कुछ ही दूरी पर ख्0 फीट गहराई वाले गढ्ढे की झाडी में अटकी एक युवती (फ्भ्) की सड़ी-गली लाश बोड़ाम पुलिस ने फ्0 अप्रैल को बरामद की थी। पुलिस को शक है कि युवती की कहीं और हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने को शव को लाकर गढ्ढे में फेंक दिया गया है। युवती के साथ रेप की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

विनोद दास की हुई थी हत्य

ख्क् अप्रैल-शादी-ब्याह में बैंड बजाने वाले विनोद दास (फ्ख्) की हत्या ख्क् अप्रैल को कर दी गई थी। विनोद का शव स्वर्ण रेखा नदी से तट से पुलिस ने बरामद किया था। इस माले में साकची पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद के भाई राजेश दास व छोटू दास को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।