-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

JAGNNATHPUR (JNN, 01 March): डायन के संदेह में पश्चिम सिंहभूम जिले में फिर एक महिला की बलि चढ़ा दी गई। पिछले चार दिनों में डायन का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की हत्या का यह दूसरा मामला है। घटना जगन्नाथपुर थाना अ‌र्न्तगत हेस्सापी गांव के टोला बाईबुरू की है। घटना की सूचना करीब ब् बजे मिलते ही पुलिस हेस्सपी पहुंची और बरगद के पेड़ के पास से 7भ् वर्षीया वृद्धा की लाश बरामद की। लाश की पहचान गांव की ही पानी गागराई के रूप में हुई।

नहीं है किसी से दुश्मनी

थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने बताया कि पानी गागराई को टांगी से गले में प्रहार कर मारा गया है। प्रथम दृष्टया यह हत्या डायन प्रताड़ना का नजर आ रहा है। पुलिस ने त्वारित कारवाई करते हुए ख् घंटे के अन्दर हत्यारे लक्ष्मण सिंकू को गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जायेगा। मृतका के बेटे दामु गागराई ने बताया कि गांव में मागे पर्व का महौल है। रविवार को हरबागेया यानी मागे पर्व का अंतिम त्योहार चल रहा था। मां घर से करीब क्0 बजे निकली थी। जानकारी मिली तो हम लोग घटना स्थल गए। वहां देखा कि मां का शव बरगद पेड़ के सामने पड़ा था। हम लोगों का किसी से कोई रंजिश नहीं है। इधर, पुलिस घटना की वास्तविता की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

चार दिन पहले हुई थी ऐसी ही घटना

चार-पांच दिन पहले हाटगम्हरिया में दो बहूओं ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर शव को जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पानी गागराई को टांगी से गले में प्रहार कर मारा गया है। प्रथम दृष्टया यह हत्या डायन प्रताड़ना का नजर आ रहा है। आरोपी को गिरप्तार किया गया है।

रामेश्वर राम, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी