-मंडे की रात जुस्को गोलचक्कर के पास हुई वारदात

-करनडीह से बोकारो ले जाया जा रहा था डीप फ्रीजर

JAMSHEDPUR: करनडीह से डाला टेम्पो पर डीप फ्रीज लोड कर ले जा रहे ड्राइवर से टेम्पो सहित सामान की लूट हो गई। घटना मंडे देर रात करीब दो बजे की है। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में कंप्लेन दर्ज कराई गई है। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर जांच कर रही है।

जा रहा था बोकारो

पीडि़त मनोज कुमार झा ने बताया कि वह जुगसलाई थाना एरिया स्थित गौशाला नाला रोड का रहने वाला है। मंडे की रात वह करंडीह स्थित वोल्टास कंपनी के गोदाम से पांच डीप फ्रीजर अपने डाला टेम्पो (जेएच0भ्बीसी-ब्फ्भ्0) पर लोड कर रात करीब 8.फ्0 बजे चला था। उसे सामान लेकर बोकारो जाना था। मनोज झा ने बताया कि जैसे ही वह जुस्को गोलचक्कर के पास पहुंचा एक ऑटो ने उनका रास्ता रोक लिया। ऑटो पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने उससे मानगो जाने का रास्ता पूछा। युवकों को मानगो का रास्ता बताने के बाद वे वहीं उतरकर टॉयलेट के लिए गए। इस बीच ऑटो पर सवार युवकों में से एक उनकी ऑटो की ड्राइविंग सीट पर बैठा और सामान सहित ऑटो लेकर सभी भाग निकले।

पैसे और मोबाइल भी छीने

घटना के बाद मनोज बिष्टुपुर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ कंप्लेन भी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वे कौन युवक थे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। मनोज झा के मुताबिक ऑटो सवार युवकों ने उनके पास से क्800 रुपए कैश व मोबाइल की भी छिनतई कर ली।