-लव अफेयर के बाद दोनों फैमिली की सहमति से पंचायत की मौजूदगी में हुई थी शादी

-शादी के बाद से ही दहेज के लिए किया जाने लगा प्रताडि़त

JAMSHEDPUR: दोनों फैमिली की सहमति से मुखिया और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई शादी भी दहेज के लिए टूट गई। शादी के क्भ् दिनों बाद ही युवती को दहेज के लिए प्रताडि़त करने के साथ ही मारपीट की जाने लगी। बाद में युवती के ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और उसके हसबेंड को घर से दूर छत्तीसगढ़ भेज दिया। इस मामले में बागबेड़ा थाना में कंप्लेन की गई, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ा लव अफेयर

मामला बागबेड़ा थाना एरिया का है। बागबेड़ा थाना एरिया स्थित बाजार टोला निवासी राजू पात्रो की बेटी सावित्री पात्रो व सीपी टोला निवासी यादव कुमार सिन्हा के बेटे लेखराज के बीच लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी जब दोनों के घर वालों के साथ ही स्थानीय लोगों को हुई, तो दोनों की शादी करवाने का डिसीजन ि1लया गया।

क्8 दिसंबर को हुई थी शादी

क्8 दिसंबर ख्0क्ब् को ग्राम प्रधान चुनका मार्डी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही अन्य लोग भी उपस्थित हुए। इस दौरान दोनों के लव अफेयर पर विचार करते हुए युवक व युवती के साथ ही उनकी फैमिली ने विवाह की सहमति दी। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। कुछ ही दिन बाद युवती को ससुराल में दहेज के लिे प्रताडि़त किया जाने लगा। शादी के ठीक क्म् दिन बाद ससुराल वालों ने अपने बेटे लेखराज को सावित्री से दूर छत्तीसगढ़ भेज दिया और सावित्री को उसके मायके भेज दिया। सावित्री ने बताया कि उन्होंने बागबेड़ा थाना में इसकी कंप्लेन की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वेडनसडे को युवती अपने फैमिली मेंबर्स के साथ एसएसपी पहुंची और कार्रवाई की मांग की।