SARAIKELA: नगर निकाय निर्वाचन 2018 अंतर्गत नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्यशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। नगर निकाय निर्वाचन 2018 के अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम का महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, आजसू प्रत्याशी सचिन कुमार महतो, राजद प्रत्याशी पुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार श्रीवास्तव, झामुमो प्रत्याशी रंजित प्रधान, तृणमूल कांगेस के विशेष कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौधरी, रितिका मुखी, गंगा शर्मा, अर¨वद कुमार मिश्रा शेषनाथ तिवारी, धनंजय कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष राधासांडिल व कैशलेंद्र कुमार समेत कुल चौदह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

लॉटरी से हुआ फैसला

बुधवार को निर्वाचित प्रतीक आवंटित किया गया। निर्वाचन प्रतीक आवंटन के क्रम में चार प्रत्याशियों को लॉट्री के माध्यम से प्रतीक आवंटन किया गया। महापौर के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार चौधरी एवं धनंजय कुमार दोनों की पहली पसंद चारपाई थी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निर्वाची पदाधिकारी अरुण वाल्टर सांगा ने लॉटरी कराया तो सुनील कुमार चौधरी के पक्ष में फैसला हुआ और उन्हें चारपाई प्रतीक मिला। इसी प्रकार शेष नाथ तिवारी एवं राधा सांडिल की पहली पसंद फलों की टोकरी थी। लॉटरी में शेष नाथ तिवारी को टोकरी मिली।

आदित्यपुर नगर निगम का उप महापौर के लिए भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह उर्फ बॉबी सिंह, झामुमो प्रत्याशी मनोज महतो, तृणमूल कांग्रेस के उत्तम कुमार महतो, राजद से देव प्रकाश देवता, आजसू पार्टी से रवि शंकर कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी गंगा प्रसाद शर्मा, सतीश कुमार मिश्रा, सुधीर चौधरी चुनावी मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार दुबे ने बुधवार को चुनाव चिन्ह बांटा गया।

मेयर पद के लिए

नाम राजनितिक पार्टी चुनाव चिन्ह

1. विनोद श्रीवास्तव भाजपा कमल फूल

2. योगेद्र शर्मा कांग्रेस पंजा

3. विशेष कुमार तृणमूल कांग्रेस पुष्पतृण

4. सचिन कुमार महतो आजसू पार्टी केला

5. रंजित प्रधान झामुमो तीर-कमान

6. पुरेंद्र नारायण सिंह राजद लालटेन

7. सुनील कुमार चौधरी निर्दलीय चारपाई

8. रितिका मुखी निर्दलीय कप-प्लेट

9. गंगा शर्मा निर्दलीय कैंची

10. अर¨वद कुमार मिश्रा निर्दलीय एयरकंडिस्नर

11. शेष नाथ तिवारी निर्ददीय फलों की टोकरी

12. धनंजय कुमार निर्दलीय टॉर्च

13. राधा सांडिल निर्दलीय गैस सिलंडर

14. कौशलेंद्र कुमार निर्दलीय हॉकी बॉल

डिप्टी मेयर पद के लिए

1. अमित कुमार सिंह उर्फ बॉबह सिंह भाजपा कमल फूल

2. मनोज महतो झामुमो तीर-कमान

3. उत्तम कुमार महतो तृणमूल कांग्रेस पुष्प तृण

4. अंबूज कुमार कांग्रेस पंजा

5. देव प्रकाया देवता राजद लालटेन

6. रवि शंकर कुमार आजसू पार्टी केला

7. गंगा प्रसाद शर्मा निर्दलीय अलमारी

8. सतीश कुमार मिश्रा निर्दलीय क¨टग प्लेयर

9. सुधीर चौधरी निर्दलीय बल्ला