-नन-कंपनी एरिया में पावर कट की है परेशानी

-डिमांड से कम सप्लाई और इफ्रास्ट्रक्चर की कमी से बढ़ती है परेशानी

JAMSHEDPUR: शहर के नन-कंपनी एरियाज में पावर कट एक बड़ी समस्या है। गर्मी के दिनों में तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है। इस समस्या की बड़ी वजह डिमांड से कम पावर सप्लाई और पुअर इंफ्रास्ट्रक्चर है। सप्लाई कम होने पर अक्सर लोड शेडिंग की जाती है। वहीं, सप्लाई ठीक भी हो तो टेक्निकल फॉल्ट की वजह से पावर कट होता है।

ये हाल है

सिटी के नन-कंपनी एरिया में रहने वाले लोगों के लिए बिजली की आंखमिचौली कोई नई बात नहीं है। कई बार तो लोगों को 8 से क्0 घंटे तक पावर कट झेलना पड़ता है। अक्सर इस पावर कट की रिस्ट्रीक्टेड सप्लाई बताई जाती है। इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि गम्हरिया ग्रिड में क्00 मेगावाट पावर की डिमांड है, लेकिन कई बार सप्लाई सिर्फ भ्0 मेगावाट तक ही रहती है। गोलुमरी ग्रिड को आमतौर पर ब्0 मेगावाट मिलता है पर यहां भी कई बार पावर सप्लाई ख्भ् मेगावाट तक सीमित हो जाती है। धालभूमगढ़ ग्रिड में भी 70 मेगावाट की जगह कई बार सिर्फ ख्भ् मेगावाट तक ही सप्लाई हो पाता है। अन्य ग्रिड्स का भी कुछ यही हाल है। पावर सप्लाई में होने वाली इस कमी की वजह से अक्सर लोगों को पावर कट की समस्या से जूझना पड़ता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

पावर कट की समस्या की एक बड़ी वजह इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी भी है। बिजली के पुराने पोल, तार, ट्रंासफार्मर अक्सर पावर कट की वजह बनते हैं। ट्रांसफार्मर्स के प्रॉपर मेंटेनेंस ना होने की वजह से अक्सर उनमें खराबी आती रहती है। पावर कट की समस्या झेल रहे लोगों ने बताया कई बार ट्रांसफार्मर खराब होने पर इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में कम्प्लेन करने पर उसे ठीक करने में कई-कई दिन लग जाते हैं। ऐसे में कई बार खुद से पैसे कलेक्ट कर उसे बनवाना पड़ता है।

फोर योर इन्फॉर्मेशन

-गम्हरिया ग्रिड में क्00 मेगावाट पावर की डिमांड है, लेकिन कई बार सप्लाई सिर्फ भ्0 मेगावाट होती है।

-गोलुमरी ग्रिड को आमतौर पर ब्0 मेगावाट मिलता है, लेकिन कई बार पावर सप्लाई ख्भ् मेगावाट होती है।

-धालभूमगढ़ ग्रिड में भी 70 मेगावाट की जगह कई बार सिर्फ ख्भ् मेगावाट ही सप्लाई होती है।

यहां से होती है बिजली की सप्ला

ग्रिड

चांडिल

मनीकुई

गम्हरिया

गोलमुरी

धालभूमगढ़

मुसाबनी

ादूगोड़ा

सब-स्टेशन

जमशेदपुर डिवीजन

उलियान

करणडीह

सरजामदा

छोटा गोविंदपुर

बिरसानगर

मानगो

पटमदा

कालीमंदिर

आदित्यपुर डिवीजन

आदित्यपुर क्

आदित्यपुर ख्

आदित्यपुर ब्

कृष्णापुरी

गम्हरिया

पावर सप्लाई कम होने पर लोड शेडिंग करनी पड़ती है। समय-समय पर ट्रांसफार्मर्स का मेंटेनेंस किया जाता है। पावर कट की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

आरजे सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर