JAMSHEDPUR : पति के सामने ही महिला का हाथ पकड़कर एक युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया, तो आरोपी ने बेल्ट निकाल कर पति की पिटाई कर दी। पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो उसे भी आरोपी ने धक्का दे दिया। घटना शुक्रवार की सुबह 8.20 की है। इस मामले में महिला ने मानगो निवासी भोला भंडारी के खिलाफ आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार महिला घर में थी। तभी आरोपी ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला। आरोपी घर के अन्दर घुस गया और महिला का हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। तब तक मौके पर महिला का पति आ गया और उसने आरोपी का विरोध किया, तो पति के सामने ही महिला से छेड़खानी करते हुए आरोपी ने अपना बेल्ट निकाल कर पति की पिटाई कर दी। महिला ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की।

---------

टेल्को झगरू बगान में मारपीट

JAMSHEDPUR: टेल्को झगरू बगान में शुक्रवार को हुई मारपीट के एक मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। झगरू बगान निवासी कुमार संजय सिंह ने अर्जुन रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि संजय सिंह से आरोपी अर्जुन ने म्0 हजार रुपये दोस्ताना कर्ज लिया था। आरोपी ने दो बार में क्ख् हजार रुपये वापस कर दिया। बकाया राशि जब संजय ने आरोपी से मांगी तो आरोपी ने संजय के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। दूसरी ओर अर्जुन रजक ने संजय सिंह बहन रेखा के खिलाफ जाति सूचक शब्द कह अपमानित करने और प्रत्येक माह एक हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार अर्जुन ऑटो ड्राइवर है। शुक्रवार को वह ऑटो लेकर जा रहा था तभी आरोपी ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट कर कर ऑटो छीनने की कोशिश की।