-बर्मामाइंस स्थित रघुवरनगर के लांग टाउन की है घटना

JAMSHEDPUR: बमामाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों ओर से तलवारबाजी भी हुई। मौके पर पहुंची बमामाइंस पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें म् पुरुष और ख् महिलाएं शामिल हैं। दो को गंभीर चोटें आईं हैं, जिनका इलाज एमजीएम हॉस्पिटल में चल रहा है।

यह है कहना

बमामाईस स्थित रघुवरनगर के लांग टाउन में रहने वाले दो परिवार के बीच रास्ते को लेकर शुक्रवार की सुबह झगड़ा शुरू गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। इस बीच दोनों ओर से तलवार और लाठियां भांजी गईं। एक पक्ष के बिट्टू सिंह ने बताया कि कुछ वर्षो से रास्ते को पड़ोसी विनोद झा से विवाद शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही पड़ोसी विनोद झा, उनकी पत्नी, दोनों बेटे रवि झा तथा सोनू झा और दमाद मुकेश कुमार राय सपरिवार मिलकर परिवार की महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बीच उनके दमाद मुकेश ने घर से तलवार निकाल कर उनके पिता रणवीर झा पर हमला किया। जिसमें बीच-बचाव करने गयी मां ललीता देवी के सिर में तलवार से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच बीच-बचाव करने के लिए उन्होंने भी जोर लगाया जिसकारण मुकेश के हाथ में चोट आयी है।

दूसरे पक्ष ने लगाया आरोप

दूसरे पक्ष के विनोद झा के दमाद घायल मुकेश कुमार राय ने बताया कि वो गुरुवार की सुबह अपने बच्चें के साथ दूध लेने जा रहे थे। इसी बीच पीछे से रणवीर सिंह, बिट्टू सिंह, सूरज सिंह तथा ललीता देवी ने एक साथ लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें बचाने आए ससुर विनोद झा, साला रवि झा एवं सोनू झा, सास सुप्रिता देवी को भी रणवीर सिंह के परिवार वालों ने मारा-पीटा। उन्होंने बताया इस बीच रणवीर सिंह का बेटा सोनू झा ने उनकी पीठ पर तलवार से हमला कर दिया। सोनू ने उन्हें तलवार लेकर दौड़ाया। इस दौरान जमीन पर गिरने से उनका हाथ टूट गया।