छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कदमा रानीकुदर में शुक्रवार को एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी की इसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की दर्जन भर से ज्यादा गाडि़यां लगानी पड़ी। आग सुबह करीब 11 बजे लगी थी पर रात साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू नही पाया जा सका। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आग की वजह से आसपास काफी धुआं फैल गया जिसकी वजह से लोगों में भी डर का माहौल फैल गया।

दीवार में की गई छेद

कदमा रानीकुदर में मौजूद एक इमारत के बेसमेंट में बनाए गए टायर गोदाम में सुबह करीब 11 बजे आग लगी। गोदाम से धुआं निकलते देख फायर बिग्रेड की इसकी सुचना दी गई। पर फायर बिग्रेड की गाडि़यां जब तक मौके पर पहुंची आग पूरी तरह फैल चुका था। बेसमेंट होने की वजह से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को पानी डालने के लिए सही जगह ढूंढना भी मुश्किल हो रहा था। बाद में बेसमेंट की दीवार को तोड़कर पानी डाला गया। आग इतनी भयंकर थी की उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड की पंद्रह गाडि़यों को लगाया गया। पर उसके बाद भी रात साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू नही पाया सका था।

हर तरफ फैला धुंआ

टायर में लगे आग की वजह से हर तरफ धुंआ फैल गया। धुंए की वजह से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया। आग पर काबू ना होता देख आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता फैल गई।

फायर मैन्यूअल का पालन नहीं

आग को बुझाना फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की लिए भी एक बड़ी चुनौती थी। डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर गंगा खलको ने बताया कि बेसमेंट में जिस गोदाम में आग लगी थी, वहां वेंटिलेशन तक की व्यवस्था नही थी। ऐसे में पूरा बेसमेंट धुआं से भर गया था जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के लिए वहां जाना तक मुश्किल था। उन्होंने कहा की बिल्डिंग को बनाने में फायर मैन्यूअल पालन नही किया गया है जिसकी वजह से आग बुझाने में परेशानी हुई।