JAMSHEDPUR: आधे घंटे के अंदर दो घटना से पूरा मानगो इलाका थर्रा उठा। विगत एक सप्ताह से शहर में कोहराम मचा रखे अपराधियों ने मानगो इलाके में शाम के समय ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे इलाका गूंज उठा। क्षेत्र में आपराधिक गुटों के बीच आपसी रंजिश और वर्चस्व को लेकर चल रहे गैंगवार की पृष्ठभूमि एक बार फिर तैयार हो गई। गुरुवार शाम सात बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र बालीगुमा निवासी भाजपा नेता राजेश सिंह की कार में तीन गोली फाय¨रग की। संयोगशव गोली कार में लगी। राजेश सिंह बाल-बाल बच गए। इसके आधे घंटे बाद ही वांटेड अपराधी सैंकी यादव की हत्या कर दी गई।

समझा-बुझाकर शांत कराया

अपने ऊपर फाय¨रग से सहमे राजेश सिंह बेहोश हो गए। रोने-बिलखने लगे। लोगों ने समझा-बुझा शांत कराया। तबतक मामला पुलिस तक पहुंचा। भीड़ जुटने लगी। राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वे सफारी से खडि़या बस्ती होते हुए अपने बालीगुमा घर की ओर जा रहे थे। बाइक सवार दो अपराधियों ने उलीडीह थाना क्षेत्र खडि़या बस्ती के पास गोलियां चलाई और भाग निकले। बता दें कि गुरुवार को कोल्हान डीआइजी शहर में थे। विधि व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भी बैठक भी की थी। इसके कुछ समय बाद अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे पुलिस को खुलेआम चुनौती दे डाली। सही तरीके से पुलिस अनुसंधान करेगी तो सारा मामला सामने आ जाएगा।

मारी चार गोली

इधर, फाय¨रग की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई चल ही रही थी उसी समय पुलिस को सूचना मिली। उलीडीह थाना क्षेत्र ट्रांसपोर्टनगर के पीछे खडि़या बस्ती के रुद्राक्ष अपार्टमेंट के पास अपराधी सैंकी यादव को चार गोली मारी। इसके बाद ईंट-पत्थर से भी उसे कूच दिया गया। इससे भी मन नहीं भरा तो कार से कुचलते रहे, जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गई। पहले फाय¨रग और इसके बाद हत्या की खबर से वरीय पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के खिलाफ आक्रोश

घटना से पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। 12 जुलाई को राजेश सिह के बालीगुमा आवास पर फाय¨रग की घटना हुई थी। इस मामले में सैंकी यादव, चुन्नू पांडेय समेत अन्य आरोपित हैं। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणाम सामने है। राजेश सिंह पर अपराधियों ने फाय¨रग कर दी। कुछ समय बाद अपराधी की भी हत्या हो गई। दोनों घटना को एक साथ जोड़कर पुलिस देख रही है। राजेश सिंह और उसके साथ वाहन में सवार युवकों से एमजीएम थाना में पुलिस की पूछताछ जारी थी।

पुलिस की तफ्तीश जारी

वहीं शंकी यादव की मां और बहन एमजीएम थाना में चिल्लाकर राजेश सिंह पर भाई की हत्या का आरोप लगाती रही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है। सैंकी यादव के शव को पोस्टमार्टम हाउस पुलिस ने भिजवा दिया है। शंकी यादव के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आ‌र्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ माह पहले ही जेल से वह रिहा हुआ है। तड़ीपार रह चुका है। राजेश सिंह और सैंकी यादव का घर एमजीएम के बालीगुमा इलाके में ही कुछ दूरी पर है। दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है।