-'इट्स माई बॉडी' नामक महिला कैंप का समापन

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: दिल्ली के अंतराष्ट्रीय नारीवादी संस्था क्रिया की ओर से शहर में लगाए गए 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम के तहत 'इट्स माई बॉडी' नामक महिला कैंप का समापन रविवार को सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर में हो गया। इस अवसर पर कैंप में शामिल युवतियों व महिलाओं ने कैंप के दौरान सिखाये गये हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया। कैंप की मेम्बर ऋचा शीलाकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यत: चार जिलों से कुल 50 युवतियों का चयन कर कैंप में प्रशिक्षण दिया गया है। कैंप के लिए चयनित युवतियों एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्किल डेवलपमेंट जैसे कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, इंग्लिश स्पोकेन, काम्यूनिटी रेडियो, कामिक्स जैसे विषयों की जानकारी दी गई, साथ ही कैंप में शामिल महिलाओं को फिल्म मेकिंग के भी गुर सिखाए गए। इसके बाद रविवार को कैंप के दौरान सभी युवतियों एवं महिलाओं को सिखाये गये हुनर का प्रदर्शन कर उन्हें स्टेज फ्रैंडली बनाने की कोशिश की गयी हैं। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट टाटा स्टील के सीएसआर हेड वीरेन बुटा उपस्थित थे। जिन्होंने क्रिया संस्था द्वारा महिलाओं को समाज में बेहतर प्रदर्शन करने और सभी परीस्थितयों में खुद को मजबूत रखने के लिए प्रेरित करने के लिए सराहना की।

कीर्तन दरबार व कथा पांच को

धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमेटी, जमशेदपुर व जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा की संगत की ओर से संयुक्त रूप से पांच जनवरी को सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद जी के 350वें प्रकाश देहाड़ा का आयोजन जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में किया जाएगा। धर्म प्रचार कमेटी के सुखवंत सिंह सुक्खू ने बताया कि मूल नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक गुरु साहब का जन्म दिवस पांच जनवरी को पड़ता है। पांच जनवरी की शाम छह से रात 10 बजे कीर्तन दरबार व कथा का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर प्रचारक बीबी मनप्रीत कौर, वीर गुरप्रताप सिंह एवं सुखवंत सिंह संगत को सिख इतिहास की जानकारी देंगे।