जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को एक दुखद आंकड़ा दर्ज की गई। कोरोना से मृतकों की संख्या एक हजार पार कर गई। बुधवार को कुल पांच लोगों की मौत हुई। इसमें बिरसानगर निवासी (67) पुरुष, साकची निवासी (77) पुरुष, जेम्को निवासी (71) महिला, बिरसानगर निवासी (31) पुरुष व घाटशिला निवासी (61) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1003 हो गई है।

2373 लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल दो हजार 373 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 160 लोग पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक पोटका, परसुडीह, साकची, सोनारी, कदमा व बहरागोड़ा के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हजार 494 पहुंच गई है।

960 लोगों का लिया गया सैंपल

जिले के विभिन्न प्रखंडों से बुधवार को कुल 960 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लैब भेजा गया है। रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है। जिले में अभी तक कुल आठ लाख 99 हजार 670 लोगों की जांच हो चुकी है।

363 मरीज हुए स्वस्थ

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 363 मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को वापस घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 46 हजार 462 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 94.18 फीसद हो गया है।

किस इलाके में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

घाटशिला : 02

चाकुलिया : 01

पोटका : 10

धालभूमगढ़ : 02

बागबेड़ा : 04

परसुडीह : 08

जुगसलाई : 05

साकची : 09

बिरसानगर : 04

सिदगोड़ा : 04

टेल्को : 09

सोनारी : 08

कदमा : 10

मानगो : 13

बारीडीह : 13

बहरागोड़ा : 27

बिष्टुपुर : 01

पटमदा : 05

बर्मामाइंस : 02

गोलमुरी : 04

मुसाबनी : 03