-शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

JAMSHEDPUR: स्टील सिटी व शहर के आस-पास के लोगों के लिए हर वर्ष भव्य गणेश पूजा का आयोजन करने वाले बाला गणपति संस्थान के संस्थापक सदस्यों में से एक केजे राव का गुरुवार को निधन हो गया। केजे राव अपने पीछे एक पुत्र एवं चार पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 7ब् वर्षीय स्व। राव जिन्दादिल इंसान थे। गुरुवार को उनके शव यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के नेता के साथ सभी जाति, संप्रदाय तथा धर्म के लोग शामिल हुए।

लगा रहा लोगों का तांता

स्व। राव की मौत उनके शास्त्रीनग तीन नंबर ब्लॉक स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह करीब सात बजे हुई। जैसे ही लोगों ने जाना कि राव नहीं रहे। फिर तो जैसे मानो जंगल के आग की तरह पूरे शहर में यह खबर पहुंच गई। उनके चाहनेवालों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा, जो कि श्मशान तक बदस्तूर जारी रहा। हर कोई उनकी मौत से मर्माहत दिख रहा था। पहले स्व। राव का प्रथिव शरीर उनके आवास के बाला गणपति विलास परिसर में लोगों के दर्शनार्थ ले जाया गया। जहां लोगों के हुजूम ने उन्हें आखिरी विदाई दी। फिर वहां से बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट ले जाया गया जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।

अनमेल मोती खो दिया: सूर्या राव

केजे राव की मृत्यु की खबर सुनने पर पूर्वी सिंहभूम जिले के कांग्रेस प्रवक्ता सह स्व। राव के दामाद सूर्या राव ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। वे अज हमारे बीच नहीं हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जमशेदपुर का एक अनमोल मोती हमने खो दिया है

जीवन भर संघर्ष किया: लक्षमण टुडू

भाजपा नेता सह घाटशिला के विधायक लक्षमण टुडू ने स्व। राव की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि स्व। राव जीवनपर्यन्त समाज के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा।