ष्ट॥न्ञ्जक्त्रन् : सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वावलंबी मिशन संस्था फर्जी निकला। संस्था ने दो सौ हरिजन आदिवासी युवतियों तथा दो सौ कार्यकर्ताओं से लगभग दो करोड़ रुपए की ठगी किया है। युवतियों को नर्स का प्रशिक्षण दिलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी हुई है। ठगी में सिमरिया, टंडवा, लावालौंग, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, बालूमाथ, हजारीबाग, चतरा की युवतियां शामिल हैं। इस बाबत भुक्तभोगी युवतियों ने सिमरिया थाना में आवेदन देकर संस्था को सील करने और उसके संचालक एवं सहयोगियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चयन के एक सहयोगी हजारीबाग निवासी लतीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि संस्था के संचालक सुधांशु सिंह उर्फ श्याम ठाकुर व अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

50-60 हजार की वसूली

भुक्तभोगी युवतियों ने बताया कि संस्था की ओर से नामांकन व प्रायोगिकी के नाम पर तो कभी टूर के नाम पर और कभी प्रशिक्षण के नाम पर पचास से साठ हजार रुपये वसूले गए और वहीं वर्करों में संस्था के नाम पर चालीस से पचास हजार रुपये वसूले गए। संस्था ने सभी को गर्मी की छुट्टी दे दी। छुट्टी से वापस आने के बाद संस्था खाली मिला। न यहां कोई सामान उपलब्ध था और न ही वर्कर। पता करने के बाद पता चला कि संस्था के सभी कागजात फर्जी हैं, इससे किसी प्रकार की नौकरी नहीं मिलेगी। जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस से शिकायत की गई है।

शिकारीपाड़ा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात चार युवकों ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

मायके जा रही थी महिला

गुरुवार शाम 22 वर्षीया आदिवासी महिला पैदल ससुराल से मायके जा रही थी। रास्ते में पोखरा के समीप घात लगाए बैठे चांदो बास्की, चुड़का मरांडी, बैजू मरांडी व गोपाल टुडू ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर एक सुनसान जगह पर ले गए जहां सभी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। घटना के बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह पुलिस सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।