जमशेदपुर (ब्यूरो): लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में गौ सेवा की गई। इस मौके पर संस्था द्वारा समाजसेवी दशरथ सिंह एवं अनिल सिंह गुड्डू के सहयोग से गौ माता के लिए टाटानगर गौशाला प्रबंधन को 50 पंखे प्रदान किये गए। इसके साथ ही लायंस क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने घरों से रोटी, गुड़, हरा सब्जी, चारा लाकर गौ माता को खिलाया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की अध्यक्ष नेहा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। नेहा ने कहा की गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर समाजसेवी कैलाश सरायवाला, विजय आनंद मूनका, कमल जैन, वी के लूथरा, सीमा बाजपेयी, शुभम बाजपेयी, आनंद चौधरी, नेहा चौधरी, नवनीत चौधरी, ममता मूनका, सुमित मूनका, सपना भाउका, महेश भाउका, रोहित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, दीपक गर्ग, अअभिषेक अग्रवाल (गुड्डू) गौरव अग्रवाल, विनोद विधार्थी, गुड्डु सिंह, कौशिक मोदी, निधि मोदी, प्रकाश सिंह, कुणाल महतो, कमल किशोर अग्रवाल, लिप्पु शर्मा, अजय भालोटिया, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

श्याम महोत्सव 27 को

सावन माह के एकादशी के मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्वारा आगामी 27 अगस्त को 15वां भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परसुडीह हाट बाजार रोड स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का दरबार सजेगा। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, बिजय अग्रवाल बिजु एवं मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आमंत्रित कलाकार वाराणसी के पुनीत कृष्ण जैतली समेत स्थानीय कई भजन गायक भी बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। रात 8.30 बजे से भजनों की शुरुआत होगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में अखिलेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल बबलु, विनीत अग्रवाल, वैभव बंटी अग्रवाल, अनुराग शर्मा, नवीन अग्रवाल बंटी, संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं।