- गुलमोहर स्कूल में 10वीं की छात्रा है घायल स्नेहा

-टाटा मोटर हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

-पुलिस ने रिवाल्वर समेत 26 गोली किया जब्त

JAMSHEDPUR: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर देखने के दौरान चली गोली से बालमुकुंद सिंह की बेटी स्नेहा सिंह (क्म्) घायल हो गई। घटना शनिवार को बिरसानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर नौ में घटी। स्नेहा गुलमोहर स्कूल में कक्षा क्0 की छात्रा है। गोली स्नेहा के कंधे के पास लगी है। परिजन उसे तत्काल टाटा मोटर्स हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे स्नेहा अपने पिता बालमुकुंद सिंह के कमरे गई और आलमारी से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर देख रही थी, इसी क्रम में रिवाल्वर से गोली चल गई। परिजन जब कमरे आये तो स्नेहा के पिता को सारी जानकारी दी।

पहुंची पुलिस

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना प्रभारी, डीएसपी व सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर, लाइसेंस व ख्म् कारतूस जब्त कर लिए। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ जो प्वाइंट फ्ख् का था। घटना के समय स्नेहा के पिता बालमुकुंद सिंह घर पर नहीं थे। वे ठेकेदारी का काम करते हैं।

सुसाइड के बिंदु पर भी हो रही जांच

घटना के संबंध में सिटी एसपी चंदन झा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कई बिंदू पर कर रही है। जांच में सुसाइड को भी ध्यान में रखा गया है। स्नेहा की हालत में कुछ सुधार हाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

घटना की जांच कई बिंदू पर की जा रही है। जांच में सुसाइड को भी ध्यान में रखा जा रहा है। लड़की की हालत में कुछ सुधार हाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

-चंदन झा, सिटी एसपी, जमशेदपुर