-सोनारी चित्रगुप्त भवन में हुआ आयोजन

-प्रकोष्ठ के सदस्यों ने जमकर रंग-गुलाल खेला

JAMSHEDPUR: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से सोनारी चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकोष्ठ के सदस्यों ने जमकर रंग-गुलाल खेली। इसके पूर्व भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर महासभा के सदस्यों ने माल्यार्पण किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने व समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते रहने का निर्णय लिया।

दीं होली की शुभकामनाएं

उन्होंने रंगों के इस पर्व को खुशी पूर्वक व शालीनता के साथ मनाने की अपील करते हुए एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाई तथा होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर स्थानीय कलाकारों की ओर से होली गीत प्रस्तुत किए गए। प्रकोष्ठ के सदस्यों व उनके परिजनों के लिये भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। समारोह को सफ ल बनाने में महिला प्रकोष्ठ की कल्याणी शरण, प्रीति सिन्हा, शोभा श्रीवास्तव, मंजू सिन्हा, विद्या लाल, कविता श्रीवास्तव, गायत्री दास, शालिनी सिन्हा, सुषमा सिन्हा, रीता लाल, सपना बोस, सीमा, नेहा शरण, उषा श्रीवास्तव तथा मीना प्रसाद समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।