CHAIBASA : जब मोहब्बत दिल की गहराईयों को छू जाती है। जब एक दूसरे को पाने की चाह बढ़ जाती है तो दिल से सारे जमाने का डर भी खत्म हो जाता है। जगन्नाथपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सियालजोड़ा पंचायत के देवगांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को रात भर अपने साथ रखा। फिर पंच और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। जानकारी के अनुसार देवगांव निवासी शंकर नायक अपने ही गांव की एक युवती सुकुरमुनी हांसदा से प्रेम करता था। गुरुवार शाम को वह लड़की को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। रात भर अपने साथ रखने के बाद वह सुबह लड़की को उसके पास के घर जयपाल नायक के घर मे छोड़ कर चला गया। जब लड़की के घर वालों को इस बात का पता चला तो लड़की के भाई कान्दरू हांसदा ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से की। शुक्रवार क्ख् बजे ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक देवगांव के सभास्थल में रखी गई। गवाहों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में बातचीत और विचार-विमर्श के बाद दोनों की शादी करा दी गई। लोगों ने बताया कि दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन मामला अन्तरजातीय होने के कारण वे डरते थे। बैठक में ग्रामीण मुंडा विभीषण नायक, पंचायत समिति सदस्य अभिजीत महतो, उपमुखिया मायाधर गिरी, वार्ड सदस्य सीता पूर्ती, समाज सेवी कृष्णा सिंकू सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।