-जेएससीए की ओर से किया जा रहा है आयोजन

JAMSHEDPUR : जेएससीए की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 (एलिट) व प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट 24 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए मैच फिक्स्चर जारी कर दिया गया है। एलिट ग्रुप टूर्नामेंट की शुरुआत 24 मार्च से हो रही है। इसमें दो ग्रुप के बीच मैच होगा। ग्रुप ए में धनबाद, रांची, गढ़वा व गोड्डा के अलावा ग्रुप बी में बोकारो, रामगढ़, देवघर व जमशेदपुर की टीम शामिल है। ग्रुप ए का लीग मैच बोकारो व ग्रुप बी के मैचेज बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। फाइनल मैच 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट 25 मार्च से

प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट की शुरुआत 25 मार्च से हो रही है। इसके लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में कोडरमा, पलामू, पाकुड़ व सरायकेला-खरसांवा की टीम है, तो ग्रुप बी में हजारीबाग, साहिबगंज, दुमका व जामताड़ा, ग्रुप सी में लोहरदगा, गिरिडीह, खूंटी व चतरा और ग्रुप डी में वेस्ट सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा व लातेहार की टीम शामिल है। फाइनल मैच चार अप्रैल को रांची में होगा।

------------

अधेड़ महिला ने की सुसाइड की कोशिश

GHATSHEELA : थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित ओवर ब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह डुमरिया प्रखंड की महिला ने मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि घटना में महिला बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डुमरिया प्रखंड के कुमडाशोल निवासी सालगे सोरेन आत्महत्या की नीयत से सुबह लगभग आठ बजे पोल संख्या ख्क्फ्-ख्फ्क् के पास मालगाड़ी के आगे कूद कर जान देने का प्रयास किया। इस घटना में महिला का कमर और बायां पैर टूट गया। महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।