जमशेदपुर (ब्यूरो): जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के काशीडीह के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अरुण सिंह ने समाज में बेहतर काम करने वाले लोग एवं अखाड़ा समिति के ही कुछ लोगों को कमेटी में पदाधिकारी बनाने का सुझाव दिया।

जिम्मेदारी दी गई

सर्वसम्मति से प्रमोद तिवारी को संरक्षक, ललन यादव, कन्हैया यादव, दिलजय बोस को उपाध्यक्ष के साथ ही धीरज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप मुखर्जी, जितेंद्र प्रमाणिक, नंदकिशोर ठाकुर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच जाकर कम करने, उनकी समस्याओं को सुनने, समस्याओं का समाधान करने और उनकी समस्याओं को केंद्रीय कमेटी तक रखने को कहा। उन्होंने केंद्रीय कमेटी इन सारी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए इसका निदान कराने को कहा। अंत में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में कार्यकारिणी के महासचिव प्रवीण सेठी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद थे।

लायंस क्लब भारत ने लगाया प्याऊ

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा विद्यापति नगर के बजरंगबली मंदिर के पास दो घड़ों के साथ प्याऊ लगाया गया। क्लब के सदस्य करन गोराई ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। राहगीरों को शीतल व शुद्ध जल पिलाकर हम उन्हें डायरिया व डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचा सकते हैं। इस क्रम में अध्यक्ष एमजेएफ लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार विद्यापति नगर के बजरंगबली मंदिर के पास दो घड़ों के साथ प्याऊ लगाया। ताकि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ताजा व ठंडा पानी मिल सके। इस प्याऊ का हमारे क्लब के सदस्यों द्वारा ध्यान रखा जाएगा साथ ही प्रत्येक दिन इसका पानी भी बदला जाएगा। इस दौरान क्लब के करन गोराई, राहुल सिंह, संजय कुमार सेन, राजू गोराई, महाबीर गोराई, राजेश कुमार साव, सुखदेव गोराई, आकाश रजक, सूरज राय, विजय भगत, राजू टुडू, कोका लोहरा, सुरज लोहरा आदि मौजूद थे।