-तीरंदाज झानो हांसदा के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया

-झारखंड पुलिस ने आउट ऑफ टर्म प्रमोशन दिया साथ ही झारखंड तीरंदाजी संघ ने सम्मानित किया

JAMSHEDPUR: तीरंदाज झानो हांसदा के लिए शनिवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया। एक तरफ झारखंड पुलिस ने आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देकर उन्हें इंस्पेक्टर का पद दिया, वहीं झारखंड तीरंदाजी संघ ने उन्हें सम्मानित किया। जेआरडी में आयोजित सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष सुनील भास्करण, उपाध्यक्ष बेली बोधनवाला, सचिव चा‌र्ल्स ब्रो यो, कोच डी साइश्वरी व पूनम सोनी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। झानो ने गत ख्भ् जून से पांच जुलाई तक अमेरिका के वर्जीनिया शहर में आयोजित विश्व पुलिस एंड फायर गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीते थे.उन्हें इसी उपलब्धि के लिए झारखंड तीरंदाजी संघ ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष सुनील भास्करण ने झानो को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट की।

आज अमेरिका जाएंगे झारखंड के एथलीट

स्पेशल ओलंपिक व‌र्ल्ड समर गेम्स में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की क्ख् सदस्यीय स्पेशल एथलेटिक टीम रविवार को अमेरिका के लिए रवाना होगी। टीम में आठ खिलाड़ी व चार कोच शामिल हैं। ये सभी लोग रविवार को टाटानगर से कोलकाता और फिर कोलकाता से हांगकांग के रास्ते अमेरिका के लास एंजिल्स शहर जाएंगे। जहां ख्भ् जुलाई से दो अगस्त तक स्पेशल ओलंपिक व‌र्ल्ड समर गेम्स का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में भारत से कुल ख्ब्ख् एथलीट, म्8 कोच और ख्ब् ऑफिशयल शामिल हिस्सा लेंगे। भारतीय एथलीट कुल क्ब् स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।