JAMSHEDPUR: जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार तिवारी को झारखंड राज्य बार काउंसिल के सदस्य के लिए जमशेदपुर से सर्वाधिक 362 मत मिले हैं। इससे जाहिर है कि अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी जमशेदपुर से झारखंड बार काउंसिल में अपना स्थान बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

रांची में हुई काउंटिंग

जानकारी हो कि रांची में मंगलवार को जमशेदपुर बार काउंसिल में कराए गए मतदान की गणना थी। मतगणना में जमशेदपुर से चुनाव लड़ रहे 14 प्रत्याशियों में सर्वाधिक मत अनिल तिवारी को मिले। इसके अलावा दूसरे नंबर झारखंड बार काउंसिल के पूर्व सदस्य प्रकाश झा को 136 मत, जबकि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल जमशेदपुर से 99 मत मिले हैं। जबकि राजेश कुमार शुक्ला को दूसरे जिले से 102 मत मिले हैं। इस तरह अब तक के गणना में राजेश शुक्ला को 201 मत मिले हैं। अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह को 78, मनीष दास को 55 तथा मुकेश सिन्हा को 33 मत प्राप्त हुए। झारखंड बार काउंसिल चुनाव में नव निर्वाचित सदस्य के प्रबल दावेदार अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी का स्वागत पारडीह कालीमंदिर के पास जोरदार ढंग से किया गया। अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने अनिल तिवारी को सर्वाधिक मत मिलने पर बधाई दी और जमशेदपुर के वैसे अधिवक्ता जिन्होंने अनिल तिवारी पर विश्वास जताया उन्हें धन्यवाद दिया है। स्वागत करने वालों में सुबोध कुमार झा, धर्मेद्र कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, वेदप्रकाश सिंह, नीरज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रवि ठाकुर, हरेंद्र कुमार सिंह, वेदप्रकाश सिंह, श्री राम दुबे, अमित कुमार, आर्यन पाठक ने स्वागत किया। इसके पश्चात अधिवक्ता जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे जहां जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व वरीय अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल कुमार तिवारी ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की रक्षा के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे। उन्होंने अपने साथियों के भरोसे पर हर पल खरा उतरने का प्रयास करेंगे।