-श्री जीण माता परिवार के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा

JAMSHEDPUR: श्री जीण माता परिवार के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। साकची कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष मार्च में होने वाले वार्षिक महोत्सव को गर्मी के कारण इस वर्ष जनवरी में करने का निर्णय लिया गया है। जीण माता परिवार भव्य दशम वार्षिक महोत्सव का आयोजन क्क् और क्ख् जनवरी को साकची अग्रसेन भवन के सामने धालभूम क्लब मैदान में किया जाएगा।

निकलेगी निशान यात्रा

बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि क्क् जनवरी को साकची शिव मंदिर से निशान यात्रा निकलेगी जो गोलमुरी शिव मंदिर में स्थित मां जीण भवानी के मंदिर में जाकर संपन्न होगी। क्ख् जनवरी को सुबह क्0 बजे से मां भवानी का जीण शक्ति मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी।

मां भवानी के चरणों में भजनों के माध्यम से मंगल पाठ की प्रस्तुति देने के लिए जीण धाम राजस्थान के पुजारी आनंद पराशर और सिलीगुड़ी के ललित पारिख को आंमत्रित किया गया। जीण माता के भव्य दरबार की सजावट कोलकता के कारीगर करेंगे। मौके पर महाबीर मुनका, शंभु खन्ना, विनोद खन्ना, नटवर लाल सिंघानिया, संजय अग्रवाल, राजकुमार रिंगसिया, सुनील देबुका, प्रमोद खन्ना आदि मौजूद थे। अंत में सुनील देबुका ने धन्यवाद ज्ञापन किया।