JAMSHEDPUR: नाम जप ले मईया का, सुन ले अरज मेरी जगदम्बे मां, जाके सर पर हाथ कुलदेवी का होवा, थारो खूब सज्यो दरबार म्हाने प्यारो लागे जैसे जीण माता के भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। मौका था श्री जीण माता परिवार द्वारा आयोजित नवें जीण महोत्सव का। इसका आयोजन साकची स्थित धालभूम क्लब मैदान में किया गया।

नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

प्रोग्राम के दौरान कोलकाता से आए आर्टिस्ट नीरज ढंढानिया, राधा शर्मा, रामअवतार अग्रवाल और सोनी अरोड़ा ने भजनों की अमृत वर्ष कर भक्तों को खूब झुमाया। इस दौरान कोलकाता के देवजीत मुखर्जी एंड ग्रुप द्वारा भजनों पर नृत्य नाटिका की भी प्रस्तुति की गई। इसके जरिए जीण माता के चमत्कार के बारे में बताया गया। प्रोग्राम को सफल बनाने में शंभू खन्ना, महावीर मूनका, बजरंग लाल अग्रवाल, राजकुमार रिंगसिया, नटवर लाल सिंघानिया, सुनील देबुका, विनोद खन्ना सहित अन्य का योगदान रहा।

------------

पानी को ले महिलाओं ने किया विधायक का घेराव

GHATSHEELA : काशीदा पंचायत की मुखिया तारामनी मुंडा के साथ मिलकर महिलाओं ने रविवार को काशीदा चौक पर विधायक लक्ष्मण टुडू का घेराव किया। महिलाएं हाथ में बोतल और पानी का बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधायक जी हमें पानी चाहिए। विक्रमपुर चेकापाडा में पानी का एकमात्र साधन काशीदा विक्रमपुर बांध ही है, जो सुख गया है बांध में कीचडनुमा पानी है, जिससे लोग नहाने को मजबूर हैं। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए विधायक ने कहा कि बरसात के पूर्व तालाब का जीर्णोद्घार कर दिया जाएगा। मौके पर ऋषिमा पात्रो,ं द्रोपति गोप, खिलो सिंह, गीतांजलि मुंडा, श्रीमति मुंडा, सोनिया मुंडा, स्नेहलता ठाकुर, चंदा गोप, शांति मुंडा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।