-मानगो पुल पर जाली लगाने का काम ठप

-10 दिन में पूरी हो जाएगी इंजीनियरों की पड़ताल

JAMSHEDPUR: मानगो के बड़े और छोटे पुल पर जाली लगाने का काम रुक गया है। जुस्को के अधिकारियों का कहना है कि वह दोनों पुलों का इंजीनिय¨रग सर्वे करा रहे हैं। सर्वे के बाद जब वे हरी झंडी देंगे इसके बाद ही बड़े और छोटे पुल पर जाली लगे तो बेहतर है। जुस्को के अफसरों की बात सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने मान ली है। अब इंजीनिय¨रग सर्वे खत्म होने के बाद ही मानगो के बड़े व पुल पर जाली लगने का काम शुरू होगा।

शुरू हो गया था काम

मानगो के बड़े और छोटे पुल पर जाली लगने का काम शुरू हो चुका था। लेकिन, जुस्को के अधिकारियों के कहने पर फिलहाल काम रोक दिया गया है। इस मामले में डीसी डॉ। अमिताभ कौशल ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी दीपक सहाय, मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी जेपी यादव, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्र आदि के साथ बैठक की। इसमें कैप्टन धनंजय मिश्रा ने बताया कि जुस्को साकची स्थित हावड़ा ब्रिज का इंजीनिय¨रग सर्वे करा रहा है। साथ ही मानगो के बड़े और छोटे ब्रिज का भी सर्वे करा लिया जाएगा। इस सर्वे में पता लगाया जाएगा कि लगने वाली जाली से इन पुलों की सेहत को तो कोई नुकसान नहीं होगा। यह पुल जाली का वजन सहन कर सकते हैं या नहीं। इंजीनिय¨रग सर्वे क्0 दिन में पूरा हो जाएगा। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी ने बताया कि अब क्0 दिन तक फिलहाल पुलों पर जाली लगाने का काम बंद कर दिया गया है। इंजीनियरों के पुलों की जांच-पड़ताल कर लेने के बाद फिर से जाली लगाने का काम शुरू होगा।

डीसी का है ड्रीम प्लान

मानगो पुल के दोनों तरफ जाली लगाने का ड्रीम प्लान डीसी डॉ अमिताभ कौशल का है। वह इन पुलों पर जाली इस लिए लगवाना चाहते हैं, ताकि इन पर खतरा कम हो जाए। अक्सर लोग पुल से कूद कर जान दे देते हैं। पुलों पर जाली लगने के बाद खुदकुशी पर रोक लगेगी।