-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एंटी नक्सल) ने प्रशिक्षण ले रहे जवानों से किया सीधा संवाद

MUSABANI: मुसाबनी में सीआरपीएफ 193 बटालियन के मुख्यालय स्थित स्वाति प्रशिक्षण केन्द्र यानि जोनल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 200 जवानों से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एंटी नक्सल) के विजय कुमार ने गुरुवार की सुबह 11 बजे से सीधा संवाद किया। यह संवाद दो घंटे से भी अधिक समय तक चला। इस दौरान के विजय कुमार ने जवानों से प्रशिक्षण के तरीके और अब तक सीखे गये प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जवानों से कहा कि यहां प्रशिक्षण केन्द्र में आने वाला हर जवान एक अलग तरह के लिए प्रशिक्षण के लिए तैयार हो रहा है। कश्मीर में फिदाइनी हमले होते और हमारे जवान उससे निबटते थे, लेकिन यहां नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवानों से के विजय कुमार से पूछा कि क्या आप नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार हैं, जवाब मिला यस सर वी आर रेडी। जवानों का जवाब सुन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार काफी गदगद हुए। उन्होंने मुसाबनी सीआरपीएफ 193 बटालियन के पदाधिकारियों को यहां अच्छी तरह से प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद भी दिया। जवानों द्वारा अब तक किये गये अभ्यास को भी के विजय कुमार ने देखा। जवानों को उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ लड़ने के लिए कई तरह के निर्देश व सुझाव दिये।

-------------

बाप-बेटे के मिलकर की पिटाई

CHAIBASA: आपसी विवाद में बाप-बेटे ने मिलकर पांडु सुंडी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पांडु की हालत इतनी गंभीर है कि वह चल-फिर भी नहीं सक रहा है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोड़दोर गांव की है। बुधवार शाम को पांडु अपने घर में बैठा था। उसी क्रम में उसका सगा भाई जाम्बीरा सुंडी अपने बेटे पुटरू सुंडी के साथ उसके पास पहुंचा और बिना कुछ बोले ही उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे पांडु का सिर फट गया। साथ ही उसके शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आयी हैं।