-कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश

JAMSHEDPUR : राजकॉम की ठगी का शिकार हुए लोगों ने राजकॉम चिटफंड निवेशक संघ का गठन कर अपनी लड़ाई छेड़ दी है और एक फरवरी को संघ द्वारा कमल सिंह व उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से संघ द्वारा जोर-शोर से रैली की तैयारी भी की जा रही है। संघ के प्रेसिडेंट अमित अधिकारी व मिंटू भकत का कहना है कि रैली का मकसद इंवेस्टर्स को न्याय दिलाना व लगभग डेढ़ साल से फरार कमल सिंह व उसके भाई दीपक सिंह को अरेस्ट करने के लिए पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाना है।

जनप्रतिनिधियों को किया गया है इन्वाइट

संघ के सदस्यों ने कहा कि इस रैली में शामिल होने के लिए सभी जन प्रतिनिधियों को भी इनवाइट किया गया है। इसमें एमपी विद्युत वरण महतो, एमएलए लक्ष्मण टुडू, मेनका सरदार, जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, पोटका की मुखिया के अलावा सिटी व आसपास की एरिया से भी लोग शामिल होंगे।

महिलाओं ने निकाली चेतना रैली

एक फरवरी को आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए हाड़तोपा पंचायत की मुखिया मालती हेम्ब्रम के नेतृत्व में महिलाओं ने चेतना रैली भी निकाली। इसमें महिलाओं के अलावा काफी संख्या में पुरूष भी शामिल थे। इस रैली मे सरस्वती कारवा, सुषमा हेम्ब्रम, सूरा सूंडी, महनाती भौमिक, लता हेम्ब्रम, बबली देवी, रश्मि सिंह, करुणा पद्मिनी मांझी, बाहा हांसदा, देवला मुखी, रुक्मणी किस्कू, पुष्पा टूडू, मंजु गुडि़या, मालती हांसदा (मुखिया), सुचित्रा पूनम खालको, डोरीना बानरा, चीता मुर्मू, सोमा हांसदा गीता सिंह रीना रानी सिंह सारो बासके, जमुना मांझी, सुरू बाली मांझी, अंजु कुमारी सिन्हा, रेणु सिन्हा, सरिता देवी, माहेश्वरी नमाता, आरती कुई व नेहा रानी भकत सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।