JAMSHEDPUR: कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकु) चुनाव सात फरवरी को होगा। इसे लेकर पहली बार मतदान प्राध्यापकों की सुविधा के लिए दो जगह होगा। इसमें विश्वविद्यालय व कॉलेज के लगभग 180 शिक्षक भाग लेंगे। मतदान के लिए टाटा कॉलेज चाईबासा तथा साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। चाईबासा में सुबह 10 से 12 बजे तक तथा ग्रेजुएट कालेज में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक मतदान होगा। प्राध्यापक अपनी सुविधा के अनुसार दोनों केंद्रों में मतदान कर सकते हैं।

चुनाव संचालन समिति के प्रोफेसर नरेश कुमार, सुभाष चंद्र दास ने बताया कि चाईबासा में मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को ग्रेजुएट कॉलेज लाया जाएगा। उसके बाद ग्रेजुएट कालेज में मतगणना का कार्य दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा। शाम पांच बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। इस चुनाव में सिर्फ अध्यक्ष एवं महासचिव पद के प्रत्याशी का चयन होना है। अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष पद पर एबीएम कालेज के प्राध्यापक डा। राजेंद्र भारती तथा को-ऑपरेटिव कालेज के प्राध्यापक डा। राजीव कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं महासचिव पद पर प्रोफेसर इंदल पासवान, विनय गुप्ता, अमर कुमार चुनावी अखाड़े में है। सभी प्रत्याशी प्राध्यापकों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान को ले माहौल बना रहे हैं।

टाकू अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश प्रसाद हुए रिटायर

गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ। रामप्रवेश प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें महाविद्यालय की ओर से विदाई दी गई। डॉ। प्रसाद इससे पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष व डीन भी थे। जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज से सेवा प्रारंभ करने वाले डॉ। प्रसाद टाकू के 2015 से अध्यक्ष भी थे। उनकी विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य डा। मुदिता चंद्रा, केयू ब्रांच कोऑर्डिनेटर डॉ। आर के चौधरी, टाकू सचिव डॉ। राजेंद्र भारती, एबीएम कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ। बीएन ओझा, सचिव डा। बी बी भुइंया, डा बीपी महारथा, डा। डी द्विवेदी,डा। जेपी नारायण, डा। विन्दु पाहन, डा। ज्ञानती कुमारी प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं महाविद्यालय के तृतीय वर्गीय कर्मचारी ओम प्रकाश भी सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ। मुदिता चंद्रा ने सर्विस बुक देकर उन्हें सम्मानित किया।