-असम में तीन से सात जनवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में लेगी भाग

JAMSHEDPUR: असम के तेजपुर विश्वविद्यालय में तीन से सात जनवरी तक आयोजित होनेवाले फ्क्वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (ईस्ट जोन) में भाग लेने को कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) की ख्ख् सदस्यीय टीम का चयन बुधवार को कर लिया गया।

एलबीएसएम कॉलेज में टीम चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के संगीत विभाग के प्रमुख प्रो। सनातन दीप, केयू के टीआरएल विभाग के हेड प्रो। कारु मांझी एवं एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो। अजीत कुमार सिंह की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी की गई। केयू के कंटीजेंट इंचार्ज डॉ। आरके चौधरी ने बताया कि ख्ख् सदस्यीय केयू की टीम में क्ब् छात्र, सात एकम्पेनिस्ट एवं एक टीम मैनेजर शामिल हैं। यह टीम राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पांच प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। चयनित टीम फ्क् दिसंबर को असम के लिए रवाना होगी।

चयनित टीम इस प्रकार है

क्। लाइट वोकल (इंडियन) - टाटा कॉलेज चाईबासा के मोतीराम देवगम

ख्। वेस्टर्न वोकल (सोलो) - करीम सिटी कॉलेज के नवनीत कुमार सिंह।

फ्। लोकनृत्य (छऊ) - पटमदा डिग्री कॉलेज जाला के नित्यानंद महतो, स्वपन महतो, प्रसन्नजीत महतो, मंगल महतो, श्रवण महतो, टीकाराम मुडी, मनोज कुमार महतो, गौतम महतो, राजीव महतो, प्रेमकृष्ण कर्मकार, संजय महतो, निमाय महतो, चैतन्य कालिंदी, मैथोर कालिंदी।

ब्। क्ले मॉडलिंग - को-ऑपरेटिव कॉलेज के दामा सोरेन

भ्। ऑन द स्पॉट पेंटिंग - करीम सिटी कॉलेज के शुभम गोराई