JAMSHEDPUR: कोल्हान विश्वविद्यालय का छठा युवा महोत्सव 20 से 22 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव की मेजबानी की जिम्मेदारी महिला कॉलेज चाईबासा को दी गई है। महोत्सव के आयोजन को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी कॉलेजों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। आमंत्रण पत्र के साथ महोत्सव के दौरान होनेवाले विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि इसके लिए 7000 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया ह। 15 जनवरी तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी है।

युवा महोत्सव में तिथिवार होनेवाली प्रतियोगिताएं

20 जनवरी : पेंटिंग, कोलॉज, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, सोलो गीत, गु्रप सांग, क्लासिकल नृत्य, सोलो सेमी क्लासिकल नृत्य।

21 जनवरी : हिंदी डिबेट, इंग्लिश डिबेट, वेस्टर्न सांग सोलो, वेस्टर्न डांस सोलो, हिंदी या इंग्लिश एक्सटेंपो, स्पीच , हिंदी या इंग्लिश स्किट या शार्ट वन प्ले कार्टून मेकिंग।

22 जनवरी : लोक नृत्य, इंस्ट्रूमेंटल इंडिया या वेस्टर्न म्यूजिक, पुरस्कार वितरण।

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में नामांकन 10 से

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन का कार्य दस जनवरी से प्रारंभ होगा। प्रिंसिपल डॉ। जितेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को कमेटी की बैठक हुई। इसमें उनके अलावा चेयरमैन को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। वीके सिंह, सचिव डॉ। संजय शामिल थे। इसमें विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई मेरिट लिस्ट की समीक्षा की गई। आरक्षण वाइस सूची बनाई गई। इस सूची को नौ जनवरी को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रथम मेरिट लिस्ट 9 जनवरी को कॉलेज के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया जाएगा। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। नामांकन के लिए आवश्यक निर्देश भी उसी दिन दिया जाएगा।