JAMSHEDPUR: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन में निर्धारित 102 सीट में 85 पद के लिए 238 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमायेंगे.केयू का तीसरा छात्र संघ चुनाव 18 दिसंबर यानि सोमवार को होना है। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। केयू में 17 कॉलेजों में चुनाव हो रहे हैं। फाइनल सूची के अनुसार विभिन्न कॉलेज में 12 पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं मॉडल कॉलेज खरसावां में एक, वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर में एक तथा को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में तीन यानि कुल 5 पद पर प्रत्याशियों का नामांकन ही रद हो गया है। एक भी प्रत्याशी नहीं होने से इन 5 सीटों पर चुनाव ही नहीं होगा। वीमेंस कॉलेज में दो प्रत्याशियों का नाम शनिवार को रद कर दिया गया है। इस कारण अब 238 पदों पर इसमें 64 हजार से अधिक वोटर है।

कॉलेज वार प्रत्याशियों की संख्या

कॉलेज का नाम - कुल पद - प्रत्याशी

एलबीएसएम कॉलेज -04 - 10

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज -04 - 08

को-ऑपरेटिव कॉलेज - 06-30

वर्कर्स कॉलेज -06 -16

गे्रजुएट कॉलेज -06 -16

एबीएम कॉलेज - 05 -10

केएस कॉलेज सरायकेला -06 -10

टाटा कॉलेज चाईबासा - 06- 19

महिला कॉलेज चाईबासा -06 - 13

जीसी जैन कॉलेज चाईबासा -06 - 15

जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर -06 - 20

सिंहभूम कॉलेज चांडिल -06 -17

घाटशिला कॉलेज -06 -24

बहरागोड़ा कॉलेज -06-17

पीजी विभाग चाईबासा -06 -15

वर्ष - वोटर

2017- 64762

2016- 69959

2015-59369

कॉलेज- मतदाता

ग्रेजुएट कॉलेज - 6965

वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर - 7937

को-ऑपरेटिव कॉलेज - 6435

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज - 231

एलबीएसएम कॉलेज -1944

वर्कर्स कॉलेज - 3328

एबीएम कॉलेज - 2381

घाटशिला कॉलेज -7865

बहरागोड़ा कॉलेज - 2451

मॉडल महिला कॉलेज खरसावां - 362

टाटा कॉलेज, चाईबासा - 5214

महिला कॉलेज चाईबासा - 3151

जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज -1130

जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर - 5178

काशी साहू कॉलेज सरायकेला - 3198

सिंहभूम कॉलेज, चांडिल - 4267

पीजी विभाग -1456

शहर में 31 सीट पर 90 प्रत्याशी

सोमवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव में शहर के 6 कालेजों में 31 सीटों पर खड़े 90 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमायेंगे।

कहां कितने मतदाता और बूथ

को-ऑपरेटिव कॉलेज - 6435 - 11

एबीएम कॉलेज - 2381 - 06

एलबीएसएम कॉलेज - 1944 - 06

वीमेंस कॉलेज - 7937 - 18

ग्रेजुएट कॉलेज - 6965 - 07

वर्कर्स कॉलेज- 3328 -07

ऐसा होगा मतपत्र

पद - रंग

अध्यक्ष - सफेद

उपाध्यक्ष - तोता हरा

सचिव - गुलाबी

संयुक्त सचिव - हल्का नीला

उप सचिव - पीला

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि - नारंगी।