-म्यूनिसिपल अथॉरिटीज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगाना पड़ता है चक्कर

JAMSHEDPUR : मुहल्ले में जमा कचरे की दुर्गध कई दिनों से परेशान कर रही है, लेकिन इसे साफ करने की परवाह किसी को नहीं। महीनों से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। ऐसी ही कई समस्याएं हैं, जिनसे शहर के नन-कंपनी एरिया में रहने वाले लोग अक्सर जूझते हैं। इन समस्याओं को लेकर म्यूनिसिपल अथॉरिटीज के पास चक्कर लगाने को लोग मजबूर रहते हैं। आई नेक्स्ट ने म्यूनिसिपल अथॉरिटीज से जुड़ी लोगों की ऐसी प्रॉब्लम्स और उनके सॉल्यूशन जानने की कोश्ि1ाश की।

समय पर नहीं होती सफाई

शहर के नन-कंपनी एरिया में साफ-सफाई एक बड़ी समस्या है। वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल की सही व्यवस्था नहीं होने की वजह से जगह-जगह कचरा जमा दिखता है। मानगो के रहने वाले विशाल सिंह ने बताया कि अक्सर ऐसा होता है कि कई-कई दिन कचरा जमा रहने पर भी सफाई नहीं की जाती है। मानगो नोटिफाइड एरिया कमिटी (एमएनएसी) में शिकायत करने पर भी साफ-सफाई के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) एरिया में भी रिफ्यूजी कॉलोनी जैसे कई अन्य क्षेत्र हैं, जहां साफ-सफाई एक बड़ी समस्या है।

सर्टिफिकेट बनाना नहीं आसान

बर्थ सर्टिफिकेट हर बच्चे का अधिकार होता है। स्कूल में एडमिशन से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट बनवाने जैसे का कार्यो के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। शहर में जेएनएसी और एमएनएसी द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट इश्यू किया जाता है, लेकिन इसके लिए भी लोगों को लंबी भागदौड़ करनी पड़ती है। कई बार तो महीनों तक चक्कर लगाने के बाद बर्थ सर्टिफिकेट मिल पाता है। कुछ इसी तरह की समस्याएं वाटर सप्लाई, ट्रेड लाइसेंस जैसी अन्य सेवाओं को लेकर भी होती है।

सफाई के लिए

जमशेदपुर नोटिफाईड एरिया कमिटी

धनंजय पांडेय - 9431381899

एस घोष - 9835343384

आरके शर्मा - 9431309004

पी कुजूर - 9835951319

मानगो नोटिफाईड एरिया कमिटी

राजकुमार प्रसाद (सैनिटरी सुपरवाइजर) - 9431964735

हेल्प लाइन नंबर

मानगो नोटिफाइड एरिया कमिटी - 8987603952

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी

ऑफिस नंबर - 0657 2423280

दीपक सहाय (स्पेशल ऑफिसर) - 9431761099

मनोज कुमार (असिस्टेंट इंजीनियर) - 9955699188

इसके अलावा जेएनएसी से जुड़ी और अधिक जानकारी और शिकायत दर्ज कराने के लिए जेएनएसी के वेबसाइट www.JAMSHEDPURnac.com पर भी लॉग इन किया जा सकता है।

र्थ और डेथ सर्टिफिकेट

मानगो नोटिफाइड एरिया कमिटी

गंगा - 9ब्फ्07ब्ख्ख्9म्

धनंजय - 99फ्ब्7787क्8

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी

राजेंद्र कुमार (एएसओ) - 9ब्फ्क्फ्9ब्07फ्

रमेश प्रसाद (एएसओ) - 9ब्फ्क्फ्भ्ब्00फ्

गर्मी के दिनों में मानगो क्षेत्र में पानी की समस्या आम बात है। चापाकल खराब होने से ये समस्या और भी बढ़ जाती है। चापाकल खराब होने पर उसकी रिपेयरिंग के लिए मानगो नोटिफाइड एरिया कमिटी ने इन अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

वार्ड जूनियर इंजीनियर मोबाइल नंबर

8 संजय कुमार सिंह 9ब्फ्क्क्9क्फ्भ्म्

9 सगे्रन कुमार महतो 9म्म्क्फ्7ख्भ्80

क्0 देवेश कुमार 70फ्फ्87म्977

जेएनएसी की सेवाओं से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर हमारे फोन नंबर या वेबसाइट के जरिए कंप्लेन दर्ज करवाई जा सकता है। ऐसी कंप्लेन्स पर ख्ब् घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी। वेबसाइट पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का नंबर दिया गया है। कोई समस्या होने पर लोग सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

-दीपक सहाय, स्पेशल ऑफिसर, जेएनएसी

नन-कंपनी एरिया में साफ-सफाई एक बड़ी समस्या है। कचरा जमा होने पर नोटिफाइड एरिया कमिटी में शिकायत करने के बाद भी कई-कई दिनों बाद सफाई की जाती है।

तेजेंदर सिंह

नोटिफाइड एरिया कमिटी में किसी काम को लेकर जाने पर लंबी भागदौड़ करनी पड़ती है। साफ-सफाई, बर्थ सर्टिफिकेट जैसे काम के लिए भी लोगों को कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

कृष्णा

रेग्यूलर साफ सफाई की व्यवस्था करना नोटिफाइड एरिया कमिटी की जिम्मेदारी है, लेकिन इस काम के लिए भी लोगों को बार-बार कंप्लेन करनी पड़ती है।

काकोली

मानगो एरिया में साफ-सफाई एक बड़ी समस्या है। गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत भी हो जाती है, लेकिन इन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को नोटिफाइड एरिया कमिटी में चक्कर लगाना पड़ता है। इन सेवाओं में सुधार होना चाहिए।

ललित जोशी