-कोल्हान में सबसे कम सरायकेला में हुई 346.1 मिमी बारिश

-मौसम विभाग को अगस्त में अच्छी बारिश होने की है उम्मीद

-राज्य के कई जिलों में एक अगस्त तक हुई है सामान्य बारिश

JAMSHEDPUR: मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो ईस्ट सिंहभूम में इस वर्ष जुलाई में सामान्य से लगभग ख्ख् प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग को अभी अगस्त से बारिश को लेकर बहुत उम्मीदें हैं। मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के कई जिलों में एक अगस्त तक सामान्य बारिश हुई है। इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लाहरदगा, पलामू और साहेबगंज शामिल हैं। यूके श्रीवास्तव कहते हैं कि यदि बरसात के मौसम में सामान्य से क्9 प्रतिशत कम या ज्यादा बारिश होती है तो भी विभाग इसे सामान्य की श्रेणी में ही गिनता है। पूर्वी सिंहभूम जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा भ्ख्9.7 मिमी है। इसके सापेक्ष एक अगस्त तक जिले में भ्ख्ब्.ब् मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से ख्ख् प्रतिशत कम है।

फ्भ् फीसद कम

पश्चिम सिंहभूम जिले में एक अगस्त तक सामान्यत: भ्फ्क्.फ् मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन हुई केवल फ्ब्म्.क् मिमी। यह सामान्य से फ्भ् फीसद कम है। सरायकेला जिले का तो और भी बुरा हाल है। इस जिले में एक अगस्त तक सामान्य बारिश का आंकड़ा भ्7ब्.7 मिमी है। इसके सापेक्ष बारिश मात्र फ्ख्9.क् मिमी ही हुई है। कोल्हान में सबसे कम बारिश इसी जिले में रिकार्ड की गई है और यह सामान्य से ब्फ् प्रतिशत कम है।

हुई थी म्7फ्.ख् मिमी बारिश

पिछले साल ख्0क्भ् में पूर्वी सिंहभूम जिले में म्7फ्.ख् मिमी बारिश हुई थी जो सामान्य से भ्ख् प्रतिशत अधिक थी। इसके बावजूद ख्00म् में हुई 7ब्फ्.7 मिमी बारिश का रिकार्ड इस साल भी नहीं टूट पाया था। ख्0क्म् में एक अगस्त तक मानसून की अच्छी बारिश की सभी संभावनाएं निर्मूल साबित हुई। बावजूद इसके मौसम विभाग ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। विभाग की मानें तो पिछले साल जुलाई में पूर्वी सिंहभूम जिले में सामान्य ब्88.7 मिमी से लगभग भ्ख् प्रतिशत अधिक म्7फ्.ख् मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। इस साल बारिश का आंकड़ा भ्ख्ब्.ब् मिमी तक ही पहुंच पाया।

अच्छी बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव कहते हैं कि इस वर्ष मानसून झारखंड पर मेहरबान है और जुलाई की ही तरह अगस्त में भी अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। चाहे जितनी भी कम हो फिर भी इस वर्ष झारखंड में बारिश सामान्य के आस-पास के आंकड़े तक पहुंच ही जाएगा। क्योंकि बारिश के लिहाज से झारखंड में अगस्त माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही है। जब शुरुआत अच्छी है तो अंत भी अच्छा होने की पूरी उम्मीद है।

बारिश का आंकड़ा (एक अगस्त तक)

वर्ष बारिश मिमी में

ख्00भ् ख्फ्क्.भ्

ख्00म् 7ब्फ्.7

ख्007 म्म्7.ब्

ख्008 ख्89.8

ख्009 फ्87.म्

ख्0क्0 08ब्.ब्

ख्0क्क् ख्भ्8.7

ख्0क्ख् ब्79.क्

ख्0क्फ् फ्क्म्.क्

ख्0क्ब् ख्भ्8.ख्

ख्0क्भ् म्7फ्.ख्

ख्0क्म् भ्ख्ब्.ब्

इस वर्ष मानसून झारखंड पर मेहरबान है और जुलाई की ही तरह अगस्त में भी अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। चाहे जितनी भी कम हो फिर भी इस वर्ष झारखंड में बारिश सामान्य के आस-पास के आंकड़े तक पहुंच ही जाएगा।

-यूके श्रीवास्तव, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी