-जमशेदपुर में भी शुरू हुई मैगी की जांच

-हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा कलेक्ट किए गए मैगी के सैंपल

jamsgedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: देश के कई राज्यों में मैगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बाद अब झारखंड में भी हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। गुरुवार को हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा शहर से मैगी के सैंपल कलेक्ट किए गए। इन सैंपल्स को जांच के लिए रांची भेजा गया है।

कलेक्ट किए गए मैगी के सैंपल

जुगसलाई प्राइमरी हेल्थ सेंटर के प्रभारी पीएन तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज से मैगी के सैंपल कलेक्ट किए गए। पीएन तिवारी ने कहा कि टीम सैंपल के लिए मानगो, साकची और जुगसलाई में कई डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां गए पर बाकि जगहों पर मैगी का स्टॉक नही मिला। उन्होंने कहा कि मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित डिस्ट्रीब्यूटर के पास से मैगी को दो सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया है। मैगी में मोनो-सोडियम ग्लूटामेट और लीड निर्धारित मात्रा से अधिक पाए जाने पर देश के राज्यों में कारवाई की जा रही है। सिविल सर्जन ने कहा कि इसे देखते हुए उनके द्वारा भी मैगी के जांच का निर्देश दिया गया है।

मैगी को लेकर जिस तरह की जानकारियां मिल रही है उसे देखते हुए जांच का निर्देश दिया गया है। मैगी का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है।

-डॉ एसके झा, सिविल सर्जन, ईस्ट सिंहभूम

मैगी के सैंपल के लिए टीम मानगो, साकची और जुगसलाई थी। मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक डिस्ट्रीब्यूटर के पास मैगी के दो सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इन सैंपल्स को जांच के लिए रांची भेजा गया है।

-डॉ पीएन तिवारी, प्रभारी, जुगसलाई पीएचसी